Wed, 25 Nov 2026 | 07:23:59 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप!
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीमा भारती RJD से चुनाव लड़ेंगी

admin

2 years ago 72 views
बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीमा भारती RJD से चुनाव लड़ेंगी
पूर्णिया, 19 जून बिहार की पूर्व मंत्री बीमा भारती ने रूपौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भारती रूपौली सीट का कई बार जनता दल (JDU) की विधायक के तौर पर प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और कुछ महीने पहले लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए यह सीट छोड़ दी थी। इस बार वह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार के तौर पर यहां से अपना भाग्य आजमाएंगी। पूर्णिया लोकसभा सीट पर दो बार जद(यू) सांसद रहे संतोष कुशवाहा को पराजित कर निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने जीत दर्ज की। इस सीट पर भारती की जमानत जब्त हो गई थी। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने एक दिन पहले भारती को पार्टी का चुनाव चिह्न दे दिया, लेकिन औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की। वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी महागठबंधन म़ें शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने रूपौली सीट से चुनाव लड़ा था। भाकपा ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह उपचुनाव लड़ेगी। हालांकि, नवीनतम घटनाक्रम के बाद भाकपा की प्रदेश इकाई ने राजद के कदम पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया, लेकिन घोषणा की कि वह ‘राष्ट्रीय राजनीति के व्यापक हित में’ अपने सहयोगी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इस बीच, पूर्व विधायक शंकर सिंह ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी छोड़ दी है और घोषणा की है कि वह निर्दलीय के रूप में उपचुनाव लड़ेंगे। सिंह ने 2020 में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। जद(यू) उम्मीदवार कमलाधर प्रसाद मंडल का बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) समर्थन कर रहा है। मंडल ने पिछला विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था और हाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हुए थे। इस सीट पर शुक्रवार तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा। मतदान 10 जुलाई को होना है।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

58
पेज 7 / 10
विज्ञापन
Advertisement