Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Phulaut Police ने नए कानून को लेकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर, दी जानकारी

admin

Mon, Jul 1, 2024

फुलौत: आज से देश भर नया कानून लागू हो गया। नए कानून के लागू होने के बाद राज्य के सभी जिलों में पुलिस अधिकारी कानून को लेकर लोगों में जागरूकता फ़ैलाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में फुलौत थाना में पुलिस ने आम लोगों के साथ बैठक कर उन्हें नए कानून की जानकारी दी। बैठक के दौरान फुलौत थाना प्रभारी शिशुपाल रामदास ने आम लोगों के बीच नए कानून के बारे में विस्तार से बताया। बता दें कि नए कानून के तहत एफआइआर से फैसला सुनाने तक का समय सीमा तय किया गया है।

इससे लोगों को न्याय मिलने में आसानी होगी और बेवजह कोर्ट और थानों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। गृह मंत्रालय के मुताबिक नए कानूनों के तहत तीन साल में किसी भी पीड़ित को न्याय मिल सकेगा। ये कानून संसद ने पिछले साल शीतकालीन सत्र में पारित किए गए थे। इन्होंने देश में ब्रिटिश राज से चले आ रहे इंडियन पीनल कोड (आईपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और एविडेंस एक्ट का स्थान लिया है। नए कानून में बलात्कार के लिए धारा 375 और 376 की जगह धारा 63 होगी। सामूहिक बलात्कार की धारा 70 होगी, हत्या के लिए धारा 302 की जगह धारा 101 होगी। लोकसभा ने इन तीनों विधेयकों को 20 दिसंबर और राज्यसभा ने 21 दिसंबर को पारित किया था।

वही बैठक में मौजूद थाना अध्यक्ष शिशुपाल रामदास, अरुण सिंह जिला परिषद अनिकेत कुमार मेहता मुखिया बबलू ऋषि देव मुखिया विनोद कुमार भारती सरपंच सुभाष यादव लालू यादव माजरी इमाम तूफानी यादव पूर्व मुखिया गणेश पंडित मुखिया शेखर कुमार पूर्व मुखिया विद्यानंद पासवान आदि अन्य मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन