Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, एसडीएम को ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में : कटनी की बेटी काजल जैन ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त किए तीन गोल्ड मेडल

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sun, Jun 21, 2026

कटनी की बेटी काजल जैन ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त किए तीन गोल्ड मेडल

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बीएससी (फिजिक्स, मैथ्स एवं केमिस्ट्री) में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हुआ सम्मान

कटनी। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के प्रांगण में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने लगभग 64 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए। इस गरिमामयी समारोह में कटनी जिले के पिपरौध निवासी श्री संजय जैन की सुपुत्री काजल जैन को बीएससी (फिजिक्स, मैथ्स एवं केमिस्ट्री) में उत्कृष्ट प्रदर्शन और विशेष उपलब्धि के लिए तीन गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महामहिम राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होकर काजल जैन ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे कटनी जिले का नाम गौरवान्वित किया है। काजल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिले के नागरिकों, सामाजिक संगठनों और शिक्षाविदों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

काजल जैन की इस सफलता को जिले के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन