Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत : कटनी में भाजपा की जीत पर जश्न: संजय सत्येंद्र पाठक ने दी पार्टी नेतृत्व को बधाई

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, May 4, 2026

कटनी में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में मिली जीत पर पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी जाहिर की। उन्होंने इस विजय को देश के नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों और विकासोन्मुख सोच का परिणाम बताया।

पाठक ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ पार्टी ने हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है, जिससे जनता का भरोसा मजबूत हुआ है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के फैसलों, पारदर्शी शासन और गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को इस जीत का आधार बताया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनसेवा में सक्रिय रहें और सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। अंत में उन्होंने इस जीत को “जनविश्वास की विजय” बताते हुए देश के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम कहा।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन