: सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्तियां हुईं रद्द
Mon, Apr 21, 2025
सोमवार देर शाम सांसद लता वानखेड़े द्वारा क्षेत्र के सभी सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया है।
सागर/ भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि सांसद लता वानखेड़े ने सोमवार को संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से भेंट की भेंट वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी व सांसद लता वानखेड़े के बीच विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर आवश्यक चर्चा हुई!
जिसके बाद सांसद लता वानखेड़े ने जिला कलेक्टर सागर/विदिशा को सांसद प्रतिनिधियों को सौप गये दायित्वों से मुक्त किये जाने हेतु पत्र लिखा पत्र में सांसद लता वानखेड़े ने लिखा कि प्रदेश संगठन से हई चर्चा अनुसार, संगठनात्मक कारणों एवं आंतरिक संरचना में आवश्यक सुधारों के मदेनज़र संसदीय क्षेत्र ०5 सागर- विदिशा अंतर्गत मेरे दवारा अनु्ंसित समस्त शासकीय विभागों के सांसद प्रतिनिधियों को तत्काल प्रभाव से उनको सौपें गये दायित्वों से अनिशि्चित काल के लिए मुक्त किया जाता है।
: Betul News शहरी क्षेत्र बैतूल में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक संपन्न
Mon, Apr 21, 2025
बैतूल 21 अप्रैल 2025/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश परिहार द्वारा शहरी क्षेत्र बैतूल में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक ली गई। इस दौरान सीएमएचओ डॉ.परिहार ने समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं में शत प्रतिशत उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी संस्थाओं में ओपीडी ज्यादा से ज्यादा हो एवं समय पर संस्था खुलें तथा सभी मरीजों को समुचित उपचार मिले। अनमोल ऐप पर समस्त मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का अपडेशन नियमित किया जाये। एनसीडी कार्यक्रम में बीपी, शुगर और ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग, रीस्क्रीनिंग, फॉलो अप एवं उपचार में लक्ष्य के अनुसार प्रगति सुनिश्चित की जाये। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत वितरित लक्ष्य के विरूद्ध स्थाई एवं अस्थाई साधनों की वार्षिक लक्ष्य उपलब्धि के लिए पूर्ण प्रयास किये जायें। मिशन परिवार विकास के लक्ष्यों को पूर्ण करें। हेड काउंट सर्वे के आधार पर समस्त बच्चों के टीकाकरण की जानकारी एवं शत प्रतिशत टीकाकरण की उपलब्धि एवं गर्भवती माताओं का शीघ्र पंजीयन करें। सभी एएनसी जांच, उच्च जोखिम गर्भावस्था का चिन्हांकन एवं संदर्भित सेवाएं समय से प्रदाय की जाना सुनिश्चित करें। शहर के सभी वार्डों में रहने वाले सभी पात्र हितग्राहियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड एवं संबल में रजिस्टर्ड हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनवाये जाना सुनिश्चित करें।बैठक में अरवन नोडल ऑफीसर डॉ शिखा घिघोड़े, एपीएम श्री प्रकाश माकोड़े सहित समस्त नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम तथा आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।क्रमांक/98/467/04/2025
: मित्रता एकमात्र ऐसा रिश्ता जो हृदय से बनता है
Mon, Apr 21, 2025
सागर/ सदर स्थित मुहाल नंबर 3 में श्री कृष्ण भक्त श्री कृष्ण भक्त मंडल सदर के तत्वाधान में एवं श्री कृष्ण जी शास्त्री के श्री मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद्भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिवस कि कथा पूर्व श्री कृष्ण भक्त मंडल के सुधीर पांडे ने श्रीमद्भागवत जी एवं कथा व्यास श्री शास्त्री जी का पूजन एवं आरती की श्री शास्त्री जी ने कथा आरंभ करते हुए सप्तम दिवस की कथा का महत्व बताया शास्त्री जी ने कहा कि सप्तम दिवस की कथा का बहुत पुण्य है किसी कारणवश अगर हम छैः दिवस की कथा श्रवण नहीं कर पाए तो नियम पूर्वक भक्ति भाव से सप्तम दिवस की कथा का श्रवण करते हैं तो दयालु श्री कृष्ण हमें सातों दिवस की कथा श्रवण का पुण्य प्रदान करते है श्री शास्त्री जी ने भौमासुर द्वारा हरण कि हुई 16100 राजकुमारीयो के तिरस्कार किए जाने पर उनके उद्धार हेतु उनसे विवाह का विस्तार से वर्णन किया इस प्रकार भगवान के 16108 विवाह की कथा प्रदुम्य जन्म पौंड्रक उद्धार तथा श्री सुदामा जी एवं श्री कृष्ण की अद्भुत कथा का तथा मित्रता के अनुपम व्याख्यान सुनते हुए कहा कि मित्रता अमीरी गरीबी ऊंच-नीच देखकर नहीं की जाती श्री शास्त्री जी ने कहा कि हमारे सारे रिश्ते नाते जन्म से तय होते हैं केवल मित्रता ही एकमात्र ऐसा रिश्ता है जो हृदय से बनता है श्री शास्त्री जी ने श्री कृष्ण और सुदामा जी की मित्रता से शिक्षा लेने का आग्रह उपस्थित सभी श्रद्धालुओं से किया श्री कृष्णा एवं सुदामा जी की सुंदर अभिनयुक्त झांकी प्रस्तुत की गई शैलजा पांडे रानू चौकसे आध्या पांडे अंश सोनी अदिति चौबे आदि बच्चों द्वारा प्रस्तुत झांकी एवं अभिनय ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया सुंदर भजनों पर भक्ति खूब नाचे श्री व्यास पूजन एवं हवन हुआ श्री कृष्ण भक्त मंडल के सुधीर पांडेय ने इस साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ में सहयोग रूपी आहुति के लिए सभी क्षेत्रवासियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तत्पश्चात श्री कृष्ण भक्त मंडल की प्रेमवती मिश्रा गायत्री साहू ने सुंदर रंगोलीथाल से 108 दीपों से आरती की नंदन साहू शशि साहू हरीश वाधवा द्वारा महाप्रसादी का वितरण किया गया कथा में सर्वश्री नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया सुधीर पांडे गोपाल कटारे करण सहजल रीना पांडे स्वप्निल चौकसे संगीता पांडे विक्रम राजपूत संतोष उमाहिया चंदन साहू हरीश वाधवा भास्कर चौबे आदि अधिक संख्या में श्री कृष्ण भक्त उपस्थित थे ।