Fri, 27 Nov 2026 | 12:31:08 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित योग प्रतियोगिता का हुआ समापनयोग करने से हम शारीरिक तौर पर फिट रहते हैं।:- शैलेष केसरवानी

admin

2 years ago 216 views
सागर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित योग प्रतियोगिता का हुआ समापनयोग करने से हम शारीरिक तौर पर फिट रहते हैं।:- शैलेष केसरवानी

सागर।श्रीमती सरोजनी देवी केसरवानी की स्मृति में सागर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा होटल रामसरोज पैलेस में आयोजित चौथे जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का समापन प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि विपिन गुप्ता,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत संगठन मंत्री,संरक्षक योगासन एसोसिएशन सागर एवं भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी,कर्नल ए. ऋषिकेश्वन जी,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सहसंगठन मंत्री श्री मनोज यादव एवं आर्मी एजुकेशन ऑफिसर कर्नल चानू मैडम ने रामसरोज समूह की मातृशक्ति स्व.श्रीमती सरोजनी देवी केसरवानी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण दीप प्रज्जवलन कर प्रतिभागियों को पुरुस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर महाकौशल प्रांत संगठन मंत्री विपिन गुप्ता ने कहा कि योग बौद्धिक समझ को विकसित करने के साथ एकाग्रता को भी बढ़ाता है। योगा करने से हमारा मन भी शांत होता है। थकान भी कम होती है। विचार थम जाते हैं तो दिमाग इधर-उधर नहीं घूमता है। योग करने से शांति महसूस होती है। माइंडफुलनेस और ध्यान से मैंटल क्लैरिटी मिलती है। प्राणायाम करने से तंत्रिका तंत्र शांत रहता है। जिससे तनाव और चिंता का स्तर कम होता है। इसलिए योग को अपने जीवन में अपनाएं। शैलेश जी एवं उनकी पूरी टीम बच्चों को योग से जोड़ रही है मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर सागर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संरक्षक भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेष केसरवानी ने कहा कि योग सिर्फ जरूरी ही नहीं वरन बहुत ज्यादा जरूरी है। शरीर का ऊपरी रखरखाव तो रखा जा सकता है, किन्तु आंतरिक स्वास्थ्य के लिए योग और व्यायाम ही एक सहारा है। योग करने से हम शारीरिक तौर पर फिट रहते हैं। योग करने से शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। प्रतिदिन योग करने से बॉडी लचीली होती है। साथ ही बैलेंस भी आता है, और काफी एनर्जेटिक भी महसूस होता है। सागर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा यह जो बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को योग के प्रति सजग बनाना है। इस कार्यक्रम में पधारे में सभी अतिथियों का स्वागत करता हूं।

इस अवसर पर कर्नल ए. ऋषिकेश्वन ने  कहा कि योग भावनात्मक रूप से भी काफी असरदार। योग व ध्यान करने से इमोशंस हावी नहीं रहते हैं। योग और ध्यान करने से कोई भी बात या घटना हमारे मन पर ज्यादा समय तक असर नहीं डाल पाती है। योगा मेडिटेशन करने से सेल्फ रिलाइजेशन होता है। इसलिए प्रतिदिन योग अवश्य करें।

 संचालन चैंपियनशिप के डायरेक्टर डॉ. नितिन कोरपाल ने किया।आभार सचिव भगत सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर 12 मराठा एल आई आर्मी कैंट थाना के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट आसनों पर आधारित ग्रुप में योग डेमो प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर  राष्ट्रीय रैफरी डॉ. रविकांत खरे, दामोदर प्रजापति, डॉ शिखा पटेल, श्रद्धा सोलंकी, डॉ रचना ठाकुर, प्रज्ञा साहू रिश्ता कुशवाहा, कृतिका ठाकुर, मीनाक्षी तिवारी, मनीष राठौर एसके रूसिया पवन विश्वकर्मा जेपी विश्वकर्मा, निधि सेन, श्याम पाल दीक्षा सहित अनेक अभिभावक प्रतिभागी उपस्थित  रहे।

ये रहे विजेता

ट्रेडिशनल योगासन प्रतियोगिता में  10 से 14 साल के समूह के अंतर्गत पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर मधुर सेन, द्वितीय स्थान पर कार्तिक चौरसिया, तृतीय स्थान पर दिव्यांश सोनी, महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर राधिका विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान पर अनन्या जादव, तृतीय स्थान पर प्रतीक्षा बसवराज गस्ति 14 से 18 साल के समूह के अंतर्गत पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रशांत खंगार, द्वितीय स्थान पर लक्ष्य सिंग जादोन, तृतीय स्थान पर  आदित्य मान सिंग ठाकुर महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर स्नेहल बबन तानपुरे, द्वितीय स्थान पर प्रवेश कुर्मी 18 से 28 साल के समूह के अंतर्गत पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर बादल सिंह यादव, द्वितीय स्थान पर प्रिंस घोषी, तृतीय स्थान पर हिमांशु राज  महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर अंजली पटेल, द्वितीय स्थान पर वैष्णवी यादव, तृतीय स्थान पर आकांक्षा साहू रही। आर्टिस्टिक सिंगल योगासन प्रतियोगिता में 10 से 14 साल के समूह के अन्तर्गत पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर मधुर सेन, द्वितीय स्थान पर विराज विजय धोत्रे, एवं तृतीय स्थान पर अंशुल पटेल महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर राधिका विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान पर परी रुपेश पाटिल, तृतीय स्थान पर शिक्षा जैन 14 से 18 साल के समूह के अंतर्गत पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर लक्ष्य सिंह जादौन, द्वितीय स्थान पर प्रशांत खंगार, तृतीय स्थान पर आदित्य मान सिंह ठाकुर, महिला महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर स्नेहल बबन तानपुरे, द्वितीय स्थान पर स्नेहा सेन, तृतीय स्थान पर प्रवेश कुर्मी 18 से 28 साल के समूह के अंतर्गत पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर भारत कोल द्वितीय स्थान पर रामावतार रजक, तृतीय स्थान पर गोविंद गुरु महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर वैष्णवी यादव एवं द्वितीय स्थान पर अंजली पटेल रही। आर्टिस्टिक पर योगासन प्रतियोगिता में 10 से 14 साल के समूह के अंतर्गत पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर आयुष रविंद्र अगसकर कर एवं प्रेम दशरथ गायकवाड दूसरे द्वितीय स्थान पर दिव्यांश सोनी एवं अर्जुन यादव महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर समृद्धि रविंद्र भड  एवं श्रेया विकास जगताप, द्वितीय स्थान पर आकांक्षा शर्मा एवं अनन्या जादव तृतीय स्थान पर कार्तिकि कशीद एवं जोया मोहम्मद शरीफ गौंदी 14 से 18 साल के समूह के अंतर्गत महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर स्नेहा सेन एवं खुशबू ठाकुर 18 से 28 साल के समूह के अंतर्गत पुरुष वर्ग प्रथम स्थान पर रामावतार रजक एवं गोविंद गुरु महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर आकांक्षा साहू एवं अंजली  पटेल रही। रिदमिक योगासन प्रतियोगिता में 10 से 14 साल के समूह के अंतर्गत पुरुष वर्ग में प्रेम दशरथ गायकवाड एवं विराज विजय धोत्रे महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रतीक्षा बसवराज गस्ती एवं परी रूपेश पाटिल 14 से 18 साल के समूह के अंतर्गत महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर वेदिका प्रजापति एवं दीपिका नेगी 18 से 28 साल के समूह के अंतर्गत पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर बादल सिंह यादव एवं भारत कोल रहे। साथ ही डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, दीपक मेमोरियल एकेडमी, महार रेजीमेंट अकैडमी, आर्मी पब्लिक स्कूल एवं  12 मराठा रेजीमेंट ढाना इन सभी संस्थाओं को अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी हेतु श्रीमती सरोजनी देवी स्मृति शील्ड द्वारा प्रोत्साहन सम्मान से सम्मानित किया गया।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1488
पेज 1 / 248
विज्ञापन
Advertisement