Mon, 30 Nov 2026 | 12:06:20 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
मेदिनीपुर में धर्म प्रचार सभा को लेकर बवाल! धर्मांतरण के आरोपों पर स्थानीय लोगों का विरोध प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं मेदिनीपुर में धर्म प्रचार सभा को लेकर बवाल! धर्मांतरण के आरोपों पर स्थानीय लोगों का विरोध प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

स्वागत और सम्मान-संघर्ष से शिखर का नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, पलख पावड़े बिछाकर हुआ स्वागत

admin

1 year ago 181 views
स्वागत और सम्मान-संघर्ष से शिखर का नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, पलख पावड़े बिछाकर हुआ स्वागत

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विधायक शैलेन्द्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया,वीरेंद्र सिंह  निर्मला सप्रे पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठीया सहित जिले भर से कार्यकर्ता हुए शामिल।

*जब जो भी कार्यकर्ता पुकारेगा जिला अध्यक्ष के नाते हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहूंगा - श्याम तिवारी*

सागर। मोतीनगर चौराहे से बड़ा बाजार तीनबत्ती राधा तिराहा होते हुए भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की स्वागत रैली निकली।  जिसमें बड़ी संख्या में जिले भर से आये कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वागत रैली में बुंदेली परंपरा का समावेश रहा।  रैली में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद लता वानखेड़े विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक इंजी प्रदीप लारिया, विधायक वीरेंद्र सिंह, निर्मला सप्रे, प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठीया,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार रथ पर सवार रहे।
स्वागत रैली का विभिन्न मार्गों में कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध होकर जिला अध्यक्ष पर पुष्पों की वर्षा की। छतों से, गैलरी से, स्वागत मंचों से कार्यकर्ताओं व आमजनों ने पुष्पों की वर्षा की। इस दौरान शहर में 70 से अधिक स्वागत मंच व जगह जगह स्वागत द्वार बनाये गये थे। स्वागत रैली का विभिन्न समाज के लोगों ने जिला अध्यक्ष का आत्मीय अभिनन्दन किया। स्वागत मार्ग पर पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों व आम नागरिकों, शहरवासियों ने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी व अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत रैली में डीजे और बैंड बाजों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते दिखे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे से शहर गुंजायमान हुआ। रैली में पांच रथों के साथ सैकड़ों चार पहिया वाहन और हज़ारों कार्यकर्ता रैली के साथ अंबेडकर चौराहे आयोजित सभा स्थल के मंच पर पहुंचे।

Advertisement
Advertisement

जहां बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माल्य अर्पित कर सभा शुरू की गई।

आभार सभा को पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठीया ने संबोधित करते हुए कहा कि नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम भैया के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी और कार्यकर्ताओं को उनके कुशल नेतृत्व में काम करने का अवसर मिलएगा।
विधायक जैन ने कहा की हमारे लाडले और परम स्नेही नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी लंबा सफर तय करके आये हैं। इसलिए आप सभी नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष का जोरदार तालियों से स्वागत कीजिये। उन्होंने कहा कि मप्र का नहीं बल्कि पूरे देश का यह एक मात्र जिला होगा। जहां निव्रित्तमान जिला अध्यक्ष ने  नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष की स्वागत रैली के लिए प्राण प्रण से जुटकर भव्य एवं अद्भुत तैयारियों का सैंयोजन किया है। श्याम तिवारी जी हम सभी के नेताभइन जिनके नेतृत्व में हम सभी एक साथ मिलकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

मंत्री गोंविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि श्याम तिवारी जी ने छोटी उम्र में ही पार्टी का काम करना शुरू किया। स्वर्गीय हरनामसिंह राठौर जी के समय से उन्होंने कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा की और आज वह हमारे अध्यक्ष हैं। यह भाजपा की नीति रीति है। आज जो स्वागत हुआ कोई अध्यक्ष का स्वागत नहीं हुआ। भारतीय जनता पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता का स्वागत हुआ और शाम होते होते हम आज भगवान गंज चौराहे पर जहां बाबा साहब की मूर्ति के सामने हम सब लोग खड़े हैं मैंने अपने पूरे स्वागत के दौरान महसूस किया जिन लोगों ने श्याम तिवारी जी का स्वागत किया बहुत ही दिल से किया क्योंकि श्याम तिवारी जी ने छोटी सी उम्र से कार्यकर्ताओं के रूप मे काम किया है। पुराना फोटो देख रहा था। जब भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत हो रही थी उस समय के भाजपा के अध्यक्ष स्वर्गीय हरनाम सिंह राठौर जी  के साथ बहुत छोटी सी उम्र मैं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने राजनीतिक सफर शुरू किया था। लेकिन ये भारतीय जनता पार्टी है यहां देर है अंधेर नहीं है हर कार्यकर्ता को परिश्रम का परिणाम मिलता है। आज हम सब को बहुत ही गर्व है कि एक कार्यकर्ता को लंबे संघर्ष के बाद अध्यक्ष के रूप सम्मान प्रदान किया है।

- सभा को संबोधित करते हुये सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि विगत कई वर्षो से पार्टी के लिये लगातार संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता श्री श्याम तिवारी को पार्टी ने जिला अध्यक्ष बनाकर प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाया है। इस नियुक्ति से प्रत्येक कार्यकर्ता के मन मस्तिष्क में नवीन उर्जा का संचार हुआ है।

- नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब आप जहां कहेंगे जिला अध्यक्ष होने के नाते जो कार्यकर्ता मुझे पुकारेगा में उसके साथ वहां खड़ा मिलूंगा। उन्होंने कहा कि जब निवरित्तमान अध्यक्ष गौरव सिरोठिया जी के साथ हम भोपाल गए तो प्रदेश अध्यक्ष जी हमारी फोटो ले रहे थे। उन्होंने कहा कि एक निवरित्तमान जिला अध्यक्ष और नव नियुक्त जिला अध्यक्ष के साथ खडा है। ऐसा ही मुख्यमंत्री जी के समक्ष पहुंचने पर हुआ। उन्होंने मिठाई हम दोनों कजनक साथ खिलाई। यह भारतीय जनता पार्टी के संस्कार हैं। हमारी भाजपा सरकार सेवा का काम कर रही है और करते रहना है। आपके स्नेह और प्यार के लिए अभिभूत हूँ।

-


कार्यक्रम का संचालन विक्रम केसरवानी एवं आभार निगम अध्यक्ष   वृंदावन अहिरवार ने किया

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन बताया कि सभा से पूर्व सभा स्थल पर अयोध्या मे श्री राम मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर सुंदरकांड  का आयोजन किया जिसमें नेताओं सहित उपस्थित जन समूह ने सुंदर कांड पाठ किया!
वही स्वागत रैली के तीन बत्ती पहुंचने पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सहित सभी नेताओं ने हनुमान मंदिर मे दर्शन कर डॉ. हरिसिंह गौर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

कार्यक्रम मे सभी पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि पूर्व जनप्रतिनिधि पूर्व पदाधिकारी वरिष्ठ जन सहित जिले भर से कार्यकर्ता शामिल हुए!

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1498
पेज 1 / 250
विज्ञापन
Advertisement