लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
वरिष्ठ पत्रकार संजीव श्रीवास्तव सम्मानित: निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों को मिला मान
कटनी: पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार संजीव श्रीवास्तव को कायस्थ समाज कटनी द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समारोह समाज और पत्रकारिता जगत के बीच उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
संजीव श्रीवास्तव वर्तमान में दैनिक ‘विंध्य शक्ति’ के ब्यूरो चीफ, डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म ‘भारत दिनभर’ के संपादक तथा ‘दद्दा जी शिष्य मंडल’ के मीडिया प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपने लंबे पत्रकारकीय सफर के दौरान उन्होंने हमेशा जनसरोकारों को अपनी लेखनी के केंद्र में रखा और समाज की दबी-छिपी आवाज़ को मजबूती से बुलंद किया है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के दौर में निष्पक्ष और सच के साथ खड़े रहने वाली पत्रकारिता की विशेष आवश्यकता है, जिसे संजीव श्रीवास्तव ने बखूबी निभाया है। इस सम्मान से कटनी के मीडिया जगत, विभिन्न सामाजिक संगठनों और उनके शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है। सभी ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनहित में सक्रिय रहने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन