Sat 26 Sep 2026

ब्रेकिंग

अंत्योदय' और 'एकात्म मानववाद' के सिद्धांतों को किया याद

सिलौड़ी चौकी पुलिस की बड़ी कामयाबी, जबलपुर से सुरक्षित दस्तयाब हुई लापता युवती,

60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से चार डिब्बों में ले जा रहा था खेप,

पात्र हितग्राहियों से शिविर के पूर्व आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं और शिविर के दिन उनका निराकरण किया जाए।

आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में कैसे निराकरण करें इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: कृषक प्रणाली को उन्नत करने में एक नया अध्याय लिखेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान:– गौरव सिरोठिया

admin

Sun, Jun 16, 2024
कृषक प्रणाली को उन्नत करने में एक नया अध्याय लिखेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान:– गौरव सिरोठिया *केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बीना स्टेशन पर जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कार्यकर्ताओं के साथ किया भव्य स्वागत* बीना/सागर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पदभार ग्रहण करने के उपरांत रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस से बीना पहुंचे बीना पहुंचने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के नेतृत्व में बीना स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री के स्वागत को सैकडो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के साथ स्टेशन पहुंचे प्लेटफार्म पर ट्रेन रुकते ही कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर पुष्प वर्षा कर "स्वागत है स्वागत है मामा जी" का स्वागत है के नारों से स्टेशन को गुंजायमान किया। जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने श्री चौहान का माला पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद श्री चौहान ने हाथ जोड़कर सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि शिवराज सिंह किसान पुत्र होने के साथ साथ ज़मीन से जुड़े नेता हैं और किसान का सुख दुख समझते हैं माननीय मोदी जी ने उनको ये ज़िम्मेदारी देकर पूरे मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया और निस्संदेह शिवराज जी देश की कृषक प्रणाली को उन्नत करने में एक नया अध्याय लिखेंगे इस अवसर पर पूर्व विधायक विनोद पंथी,प्रदेश सदस्य शशि कैथोरिया,मनोज शर्मा,विजय हुरकट,करोड़ी लाल यादव,कुंवर सिंह ठाकुर,रमेश जड़िया ,राजेंद्र ठाकुर ,शसचिन समैया,मण्डल अध्यक्ष शुभम तिवारी,लोकेंद्र सिंह ठाकुर , चित्तर सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन