Wed, 25 Nov 2026 | 12:34:03 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता,
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

दुर्व्यापार जैसे गंभीर अपराध को रोकने के लिए नए कानून को समझना जरूरी: एडिशनल एसपी सिन्हा

admin

2 years ago 58 views
दुर्व्यापार जैसे गंभीर अपराध को रोकने के लिए नए कानून को समझना जरूरी: एडिशनल एसपी सिन्हा

सागर/ नये कानून और मानव दुर्व्यापार विषय पर आवाज और महिला सुरक्षा शाखा, म.प्र. के संयुक्त तत्त्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण
मानव दुर्व्यापार के बारे में सभी को जागरूक होना चाहिए विशेषकर पुलिस को। इसी उद्देश्य से “नये कानून और मानव दुर्व्यापार” विषय पर आवाज संस्था एवं महिला सुरक्षा शाखा,म.प्र. के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक सागर विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन में एक दिवसीय प्रशिक्षण पुलिस कंट्रोल रूम, सागर में आयोजित किया नए कानूनों में बदलाव के बाद इन्हें समझना बहुत जरूरी हो गया है, उक्त बात आज सागर में “नये कानून और मानव दुर्व्यापार” विषय पर आवाज संस्था एवं महिला सुरक्षा शाखा,म.प्र. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में श्री लोकेश कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सागर ने एक दिवसीय प्रशिक्षण के अवसर पर कही| उन्होंने कहा कि आवाज और महिला सुरक्षा शाखा द्वारा किया जा रहा यह प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण है हालांकि यह प्रशिक्षण पहले भी हुआ है लेकिन कानून को समझने में समय लगता है। उप-पुलिस अधीक्षक श्री अजय सनकत ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। प्रशिक्षण श्री विकास कुमार शाहवाल, पुलिस अधीक्षक, सागर के मार्गदर्शन में किया गया।

आवाज के राज्य समन्वयक श्री विजय बघेल ने बताया कि आवाज बाल संरक्षण और मानव दुर्व्यापार विषय पर मध्यप्रदेश के 6 जिलों में काम कर रहा है लेकिन सागर एक संवेदनशील जिला है क्योंकि बुंदेलखंड क्षेत्र में बालिकाओं का लिंगानुपात बहुत कम है यहां बाल विवाह या बेमेल विवाह के लिए बाहर से बच्चियों को लाया जाता है। यहां से कई राज्यों के बच्चे रेस्क्यू किए गए हैं इसलिए यहां अतिरिक्त सावधानी रखने की जरुरत है|

इस मौके पर प्रशिक्षक की भूमिका निभा रही भोपाल की सुश्री शिखा छिब्बर ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता में महिलाओं और बच्चों को लेकर काफी बदलाव हुए हैं जिन्हे समझने और सही से लागू करने की जरूरत है। उन्होंने मानव दुर्व्यापार को लेकर माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों और नए प्रावधानों का भी जिक्र किया। नए कानून में जो नए प्रावधान जुड़े हैं, बदलाव हुए हैं और कुछ प्रावधानों को हटाया गया है, के बारे में भी विस्तार से प्रशिक्षण में बताया गया|

Advertisement
Advertisement

सागर में आवाज की जिला समन्वयक सुश्री मालती पटेल ने बताया कि सागर एक संवेदनशील जिला है क्योंकि यह एक डेस्टिनेशन जिला है जहां बच्चों और बच्चियों को बाहर से लाकर यहां छोड़ा जाता है जो एक संवेदनशील फैक्टर के रूप में काम करता है। सागर के बीना विकासखंड में स्थित रेलवे स्टेशन ट्रैफिकिंग के लिए एक ट्रांजिट के रूप में भी काम करता है जहां से रोज़ाना कई बच्चे अलग अलग राज्यों और देश के अलग अलग हिस्सों में जाते हैं।

प्रशिक्षण में जिले के समस्त थानो के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई, महिला सुरक्षा शाखा के अधिकारी सहित कुल 55 अधिकारी पदाधिकारी शामिल रहे जिनके साथ प्रशिक्षण किया गया l अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा व उप-पुलिस अधीक्षक श्री अजय सनकत प्रशिक्षण के मुख्य अथितियों के रूप में शामिल रहे। आवाज टीम की ओर से ब्लॉक समन्वयक महेश अहिरवार, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अभिषेक बंसल शामिल हुए। इसके साथ ही प्रतिभागियों द्वारा नए कानूनों के प्रावधानों को शामिल करते हुए रोचक तरीके से नाटक भी किया गया।

आवाज की जिला समन्वयक मालती पटेल द्वारा प्रशिक्षण के अंत में सभी का आभार प्रदर्शन किया गया।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1479
पेज 1 / 247
विज्ञापन
Advertisement