Sat, 28 Nov 2026 | 10:38:46 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा।
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। मध्य प्रदेश वन विभाग की कटनी वन मंडल इकाई : कटनी वन मंडल में इस वर्ष 47 स्थलों पर हुआ पौधरोपण, साढ़े ग्यारह लाख पौधे रोपे गए

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

3 months ago 398 views
कटनी वन मंडल में इस वर्ष 47 स्थलों पर हुआ पौधरोपण, साढ़े ग्यारह लाख पौधे रोपे गए

कटनी वन मंडल में इस वर्ष 47 स्थलों पर हुआ पौधरोपण, साढ़े ग्यारह लाख पौधे रोपे गए

नवाचारी तकनीकों से पौधरोपण को दिया वैज्ञानिक स्वरूप, पारिस्थितिक और आर्थिक लाभ दोनों पर जोर

कटनी। मध्य प्रदेश वन विभाग की कटनी वन मंडल इकाई ने इस पौधरोपण सीजन में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वन क्षेत्रों के अंतर्गत कुल 47 स्थलों का चयन कर वहाँ लगभग 11.5 लाख पौधे रोपे गए हैं। इस वर्ष वन विभाग ने पौधरोपण कार्य को केवल संख्या तक सीमित न रखते हुए इसे वैज्ञानिक और सतत तरीके से संपन्न कराने पर विशेष ध्यान दिया।

Advertisement
Advertisement

विभिन्न स्थलों पर कुल 50 कम्पोस्ट गड्ढे तैयार किए गए, जिनमें वन भूमि की जैविक सामग्री, गोबर स्लरी और ऊपरी मिट्टी के मिश्रण से जैविक खाद तैयार की गई। इसके साथ ही जीवामृत निर्माण भी स्थल पर ही किया गया और अब तक कुल 9,400 लीटर जीवामृत तैयार कर पौधों में उपयोग किया जा चुका है, जिससे पौधों को प्राकृतिक पोषण मिलेगा और मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी। यह कदम रासायनिक खादों पर निर्भरता घटाकर लागत में बचत के साथ-साथ मिट्टी के सूक्ष्मजीवी तंत्र को भी सुदृढ़ करता है।

पारदर्शिता और निगरानी के लिए सभी स्थलों की ड्रोन फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई गई, जिससे कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का सटीक आकलन संभव हो सका। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उपयोग की गई सभी पॉलीबैग्स को सुरक्षित निपटान हेतु एकत्र किया गया, जिससे प्लास्टिक प्रदूषण रोकने में मदद मिलेगी।

बाड़ के किनारे कुल 32,500 बांस तथा 2,500 सलई स्टम्प रोपकर हरित बाड़ (ग्रीन फेंसिंग) तैयार की गई, जो न केवल सुरक्षा प्रदान करती है बल्कि भविष्य में स्थानीय समुदाय के लिए आर्थिक उपयोगिता भी रखती है। जल संरक्षण हेतु कुल 55 ब्रशवुड चेक डैम बनाए गए, जिनसे वर्षा जल का संचयन होगा और भू-जल स्तर में सुधार होगा।

उल्लेखनीय है कि वन क्षेत्रों से ही लगभग 600 किलोग्राम बीज एकत्र कर उन्हीं स्थलों पर रोपण किया गया। संग्रहित प्रजातियों में नीम, आँवला, करंज, अमलतास, इमली, हर्रा, सीताफल एवं महुआ जैसी बहुउपयोगी प्रजातियाँ शामिल हैं, जिससे स्थानीय जैव विविधता एवं वन उपज दोनों को बढ़ावा मिलेगा। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन समग्र प्रयासों से जैव विविधता संवर्धन, जल संरक्षण एवं ग्रामीण आजीविका को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

Tags #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1492
पेज 1 / 249
विज्ञापन
Advertisement