Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, कटनी में देशभक्ति : सायना महाविद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया गया तिरंगा झंडा।

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sat, Aug 15, 2026

*💥सायना महाविद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया गया तिरंगा झंडा।💥*

*कटनी। एस. एन. एजुकेशन सोसायटी, कटनी द्वारा संचालित सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, कटनी में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में SYNA Group से Mrs. Anukriti Pathak जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुई।*

*कटनी। सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, कटनी में देशभक्ति और उत्साह के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज फहराकर किया गया। तिरंगा फहराते समय उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं महाविद्यालय परिवार ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की।*

*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि Mrs. Anukriti Pathak ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।*

*इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नुक्कड़ नाटक एवं प्रेरणादायी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को यादगार बनाया। महाविद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष गूंजते रहे।*

*इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के माध्यम से विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (Best Performance) देने का प्रयास करें और अपनी प्रतिभा का उपयोग देश के विकास में करें। उन्होंने कहा कि “आज के विद्यार्थी ही कल के भारत की मजबूत नींव हैं।” इसके साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर प्रदर्शन और सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।*

*कार्यक्रम में SYNA Group के Mr. Rishi Arora (Management Representative), श्री हर्ष कपूर, डॉ. सी. ए. लियोनी, प्रो. आर. अबिरामी, श्री शरद यादव, श्री अरुण उरमलिया, शोभित त्रिपाठी, श्री सत्यवीर सिंह, मेघना ओटवानी, दोलन रॉय, संगीता मिश्रा, रुचिता लूनावत, नेहा सिंह, प्रशांत सोनी, अनामिका नायक, माला रोहरा, सौरभ सेन सहित महाविद्यालय के सभी छात्र/छात्राओं एवं समस्त स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।*

*।।भारत माता की जय।।*

*।।वंदे मातरम।।*

*SYNA ICMS, katni

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन