Mon, 30 Nov 2026 | 12:24:33 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
मेदिनीपुर में धर्म प्रचार सभा को लेकर बवाल! धर्मांतरण के आरोपों पर स्थानीय लोगों का विरोध प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं मेदिनीपुर में धर्म प्रचार सभा को लेकर बवाल! धर्मांतरण के आरोपों पर स्थानीय लोगों का विरोध प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : शहर के विभिन्न भावनों की छतों सहित यहां-वहां लगे अवैध होर्डिंग्स हटाने और शहर का अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

1 year ago 271 views
शहर के विभिन्न भावनों की छतों सहित यहां-वहां लगे अवैध होर्डिंग्स हटाने और शहर का अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार

सागर / शहर के विभिन्न भावनों की छतों सहित यहां-वहां लगे अवैध होर्डिंग्स हटाने और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार करें, उक्त निर्देश नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड श्री राजकुमार खत्री ने सोमवार को मोतीनगर चौराहा स्थित अवैध अतिक्रमण हटवाते हुए दिये। उन्होंने मोतीनगर चौराहे के एक कॉर्नर पर स्थित पंकज राजा अग्रवाल मार्केट की छत पर लगे अवैध होर्डिंग कटवाने के साथ ही मार्केट की सभी दुकानों के टीनशेड बौछारी आदि हटवाएँ। दुकानों के सामने सड़क पर रखी अतिक्रमण सामग्री को जब्त किया गया। उन्होंने कहा की शहर के विभिन्न भावनों की छतों सहित यहां-वहां लगे अवैध होर्डिंग्स हटाने और शहर का अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। सागर शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए बुनियादी ढांचे में विकास के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। सड़को का चौड़ीकरण किया जा रहा है। चौराहों का सुंदर विकास किया जा रहा है विभिन्न ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उन्हें प्लेस मेकिंग कर आकर्षक स्थलों के रूप में विकसित किया जा रहा है। परन्तु सड़कों और चौराहों पर दुकानों सहित ठेला आदि अन्य प्रतिष्ठानों के काउंटर, बैठने हेतु बैंचे-कुर्सी, दुकानों की प्रदर्शन सामग्री के फ्रेम, बैनर पोस्टर फ्रेम, बौछारी फ्रेम आदि सड़कों का कई फ़ीट क्षेत्रफल घेर लेते हैं इससे चौड़ी सड़कों का भी आवागमन हेतु उपयोग बाधित होता है। इस प्रकार अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने मोतीनगर चौराहा से संविधान चौक धर्मश्री सड़कमार्ग के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण कर यातायात सुगम बनाने में बाधक बन रहे अन्य अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित कराई।

उल्लेखनीय है की मोतीनगर चौराहे से धर्मश्री की ओर जाने वाले मार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही विगत 3-4 दिन से की जा रही है। शहर की यातायात समस्या और ट्रैफिक जाम की स्थिति को समाप्त करने के लिए यह कार्यवाही सड़क चौड़ीकरण हेतु पर्याप्त जगह की उपलब्धता तक जारी रहेगी। मोतीनगर चौराहा शहर का एक बड़ा चौराहा है। मोतीनगर से धर्मश्री मार्ग व मोतीनगर से रामबाग मंदिर मार्ग के जुड़ाव क्षेत्रों को पर्याप्त चौड़ाई के साथ लेफ्टटर्न सहित सुव्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मोतीनगर चौराहे से धर्मश्री तक पर्याप्त चौड़ी व सुव्यवस्थित सड़क का निर्माण होने से नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी स्थानीय रहवासियों को भी सुगम आवागमन का फायदा पहुंचेगा। चौड़ी सड़कों के होने से सुंदरता भी बढ़ती है। मोतीनगर चौराहे से सब ओर जाने वाले मार्गों की बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। चौराहे का आकर्षक भव्य स्वरूप देखने मिलेगा चौराहे पर वाहनों का आवगमन सुगम होगा। चौड़ी सड़कें शहर के विकास में महत्वपूर्ण है। राजधानी भोपाल से आने वालों के लिए शहर में प्रवेश द्वार यह मोतीनगर चौराहा अपने नए स्वरूप में प्रभावित करेगा।

Tags #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1498
पेज 1 / 250
विज्ञापन
Advertisement