लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर
तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज आज से
सागर /श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जी 5150 वी जयंती महोत्सव पर अग्रवाल समाज सागर द्वारा तीन दिवसीय जयंती महोत्सव का आयोजन आज से प्रारंभ हो रहा है। आयोजन व्यवस्था की मुख्य प्रभारी अग्रवाल विकास सभा महिला मंडल की उपाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल एवं महिला मंडल की मीडिया प्रभारी मधु अग्रवाल ने बताया की जयंती महोत्सव के प्रथम दिन दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक बच्चों के लिए दो वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता, दोपहर 3:30 बजे से महिलाओं के लिए नींबू बाधा दौड़ प्रतियोगिता एवं साय 4:00 बजे से वरिष्ठ महिलाओं के लिए भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए महिला समिति से दो दो प्रभारी नियुक्त की गई है। चित्रकला प्रतियोगिता के लिए वर्षा अग्रवाल व बरखा पोद्दार, नींबू बांधा दौड़ प्रतियोगिता के लिए निशी अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल व श्रेया अग्रवाल तथा भजन प्रतियोगिता की प्रभारी के रूप में ममता अग्रवाल व रीति अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया है।
जयंती महोत्सव के द्वितीय दिन शनिवार को सुबह 9:00 से महाराजा अग्रसेन चौराहा जिला पंचायत कार्यालय से विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मोतीनगर चौराहे पर समाप्त होगी, वाहन रैली के प्रभारी विकास अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल अनिमेष अग्रवाल और राहुल बंटी अग्रवाल ने बताया कि वाहन रैली में लगभग 100 चार पहिया वाहन सहित दुपहिया वाहन शामिल रहेंगे, रैली में सम्मिलित महिलाएं लाल रंग की साड़ी व पुरुष सफेद कुर्ता पायजामा परिधान के साथ साफ़ा पहनकर निकलेंगे।
आयोजन समिति के शिव कुमार भीमसरिया,विवेक अग्रवाल, गीतेश अग्रवाल, गोल्डी अग्रवाल सराफा,मनीष अग्रवाल आशीष अग्रवाल गौरव अग्रवाल नीरज अग्रवाल, लकी अग्रवाल,हिमांशु अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल मोना अग्रवाल ने सभी स्वजातीय बंधुओं से रैली में परिवार सहित शामिल होने का आव्हान किया है।
द्वितीय दिवस ही दोपहर 3:00 बजे से बच्चों की क्ले आर्ट प्रतियोगिता जिसकी प्रभारी प्रज्ञा व सोनल अग्रवाल, शाम 4:00 बजे से बच्चों के लिए बांधा दौड़ प्रतियोगिता जिसकी प्रभारी मयूरी पोद्दार व रितु अग्रवाल तथा महिलाओं के लिए पुरानी पोशाकों से बंदनवार बनाना प्रतियोगिता रखी गई है जिसकी प्रभारी प्रीति अग्रवाल व मोनिका अग्रवाल को बनाया गया है तथा शाम 7:00 बजे से बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसकी व्यवस्था मधु अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल एवं आकांक्षा अग्रवाल संभालेगी।
जयंती महोत्सव के अंतिम दिन कुलपिता महाराजा अग्रसेन जी अग्रसेन जी की आरती पूजन, शैक्षणिक प्रतिभा सम्मान पुरस्कार वितरण उपरांत परंपरागत गरबा नृत्य आयोजन होगा।
विकास सभा के सचिव मोहन अग्रवाल ने बताया कि तीन दिवसीय जयंती महोत्सव की सभी व्यवस्थाओं को आयोजन समिति द्वारा पूर्ण कर लिया गया है।सभी कार्यक्रम मकरोनिया हांक केंटीन स्थित वृंदावन मैरिज गार्डन में संपन्न होंगे। उन्होंने सभी समाजजनों से परिवार सहित जयंती समारोह में शामिल होने की अपील करी है।
विज्ञापन
विज्ञापन