Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

पंचमुखी दरबार में सीताराम संकीर्तन में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़। : सुबह से देर रात तक गूंज रहा राम नाम का संकीर्तन,पूरे क्षेत्र में बना भक्तिमय वातावरण।

हिमांशु

Mon, Aug 3, 2026

मध्य प्रदेश

कटनी

जनपद पंचायत ढीमरखेडा के अंतर्गत..

सिलौंडी। नगर के प्रसिद्ध पंचमुखी दरबार में आयोजित सीताराम संकीर्तन इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन सुबह से लेकर देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंचमुखी दरबार पहुंचकर संकीर्तन में शामिल हो रहे हैं। भगवान श्रीराम के नाम का अखंड संकीर्तन और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया है।

संकीर्तन में शामिल होने के लिए सिलौंडी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ राम नाम का संकीर्तन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सौहार्द और धार्मिक चेतना का संचार हो रहा है।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि संकीर्तन के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं भजन-कीर्तन का लाभ लेने पहुंच रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अमरेश राय, डॉ. मनमोहन राय, अमित राय, सुरेश बर्मन, रजनीश सोनी, अन्नू राय, मनीष दहिया, अमरीश राय एवं रिंकू राय सहित ग्राम के अनेक वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा और बच्चे सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। सभी अपनी दैनिक व्यस्तताओं से समय निकालकर संकीर्तन में सहभागिता निभा रहे हैं।

धार्मिक आयोजन के चलते पंचमुखी दरबार परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। संकीर्तन की मधुर स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है, जिससे क्षेत्रवासियों में धार्मिक आस्था और उत्साह का विशेष संचार देखने को मिल रहा है।

Mpneswlive

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

Tags :

Mpnewslive

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन