लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर
सागर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिर रहे एक यात्री की जान आरपीएफ (RPF) जवान ने सतर्कता दिखाते हुए बचा ली।
सागर/ आज शनिवार को एक यात्री का चलती ट्रेन में का पायदान से पांव फिसल गया यात्री हरिशंकर गढ़वाल खाने का सामान लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरे थे।
ट्रेन के रवाना होने पर वे दौड़कर चढ़ने लगे, तभी पायदान से उनका पैर फिसल गया।
वे प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच फंसने लगे।
मौके पर मौजूद आरपीएफ आरक्षक सूरज कुमार सेन ने तुरंत दौड़ लगाई और यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला।
इसके बाद ट्रेन को रुकवाकर यात्री को सुरक्षित बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन