Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

अली फिश ट्रेडिंग कंपनी ने शुरू की कलकत्ता के ब्रांडेड मछली बीजों की बिक्री

कटनी- NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान संत-महात्माओं, बालाजी महाराज और प्रधानमंत्री पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सागर पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र गरबा में "मैं भी हूं अभिमन्यु "अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी हुए समलित

admin

Tue, Oct 8, 2024

सागर/ पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन पर सागर जिले में अभिमन्यु अभियान की शुरूवात से ही लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है । यह अभियान आज दिनांक 3 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। अभिमन्यु अभियान का उद्देश्य समाज में बालकों एवं पुरूषों को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करना लडके-लडकियों को समान अवसर प्रदान करना समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करना एवं आज के पुरुष को सभ्य समाज के निर्माण हेतु रूडीवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोडते हुये महिलाओं के विकास व सह, अस्तित्व का सहभागी बनाना है। यह अभियान सहयोग सम्मान एवं समानता पर आधारित है। थाना कोतवाली सागर में अभियान के तहत दिनांक 07-10-2024 को अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक (सिटी) श्री लोकेश सिन्हा , नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया अनुभाग श्रीमति नीलम चौधरी थाना प्रभारी कोतवाली नवीन कुमार जैन, उपनिरीक्षक मनीषा तिवारी एवं समस्त थाना स्टाफ कोतवाली व गणमान्य नागररिकों की उपस्थिति में होटल रामसरोज में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वहाँ पर आयोजित गरबा प्रोग्राम में आने वाले करीबन 700 महिलाओं/बालिकाओं को जागरूकता अभियान चलाकर बालक बालिकाओं को अभिमन्यु अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया गया। बाल्यकाल से ही पुरुषों में लैंगिक समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत की जानी चाहियों जिस प्रकार अभिमन्यु ने गर्भावस्था में ही माता-पिता से ज्ञान प्राप्त किया था। उसी प्रकार अभिभावकों को भी अपने बालक को बाल्यकाल से ही सामाजिक, नैतिक मनोवैज्ञानिक एवं कानूनी ज्ञान दिया जाकर जागरूक किया जाना, महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान की भावना जाग्रत की जाकर महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता बनाना चाहिये, शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी दी जाकर उनके दुष्परिणाम से अवगत कराया जाना चाहिये, समय-समय पर बालको के क्रियाकलापों का आकलन किया जाकर उनके दुष्परिणामों से प्रारंभिक अवस्था से ही प्रत्येक महिला के प्रति सम्मान एवं आदर का दृष्टिकोण रखने हेतु प्रोत्साहन, युवा वर्ग को महिला अधिकारों के प्रति अवगत कराया जाकर महिलाओं को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता एवं उनके विचारों के प्रति सम्मानजनक भाव रखने, वर्तमान में तकनीकों के माध्यम से समाज में जो अश्लीलता व्याप्त है, उनसे दूर किया जाकर शिक्षा पर जोर दिया जाना चाहिये, गुड टच बेड टच, सायबर कानूनों, इत्यादि की जानकारी दी। अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया।

उक्त कार्यक्रम आयोजन में गरबा उत्सव समिति के साथ कोतवाली स्टाफ निरीक्षक नवीन कुमार जैन, सउनि ज्योतिकिरण, प्रआर अमित थापा, महिला प्रआर शशि शिल्पी, महिला प्रआर करूणा शर्मा, आरक्षक अरविन्द अहिरवार, आरक्षक चंदन सिंह, आरक्षक अखिलेश कुशवाहा, आरक्षक देवी कुशवाहा, आरक्षक नीलेश चौधरी का योगदान रहा। सभी जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा पुलिस की उक्त पहल आपरेशन अभिमन्यु की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन