Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, एसडीएम को ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी - थाना रंगनाथनगर पुलिस वैधानिक कार्रवाई : थाना रंगनाथनगर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को वाहन सहित किया गिरफ्तार

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Wed, Aug 19, 2026

भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को थाना रंगनाथनगर पुलिस ने वाहन सहित किया गिरफ्तार

थाना : रंगनाथनगर, जिला कटनी

अपराध क्रमांक : 355/2026

धारा : 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम

गिरफ्तार आरोपी

1. युवराज उर्फ हनीश सिक्कलवाल, पिता अनिल सिक्कलवाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी फॉरेस्टर वार्ड, झर्रा टुकरिया, थाना रंगनाथनगर, जिला कटनी।

2. कमलेश चौधरी, पिता स्व. सुखईराम चौधरी, उम्र 47 वर्ष, निवासी फॉरेस्टर वार्ड, थाना रंगनाथनगर, जिला कटनी।

जप्ती

1. 54 लीटर लाल मसाला शराब, अनुमानित कीमत ₹30,000/-।

2. सेलेटी रंग की स्कूटी क्रमांक MP 21 ZH 9350।

घटनाक्रम

दिनांक 17.08.2026 को थाना रंगनाथनगर पुलिस द्वारा अपराध पतासाजी एवं पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मंगल नगर पुलिया के पास सेलेटी रंग की स्कूटी में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर मिल सकता है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस स्टाफ द्वारा मंगल नगर पुलिया के पास पहुँचकर देखा गया कि एक व्यक्ति सेलेटी रंग की स्कूटी क्रमांक MP 21 ZH 9350 में आगे की ओर एक थैला रखे हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह स्कूटी लेकर भागने लगा।

पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया। पीछा करने पर वह भूत बंगला रेलवे लाइन के पास अपनी स्कूटी की चाबी छोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। स्कूटी की तलाशी लेने पर उसमें रखे थैले से 54 लीटर लाल मसाला शराब बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम युवराज उर्फ हनीश सिक्कलवाल, पिता अनिल सिक्कलवाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी फॉरेस्टर वार्ड, झर्रा टुकरिया, थाना रंगनाथनगर, जिला कटनी बताया। आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 355/2026 अंतर्गत धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी के कथनों के आधार पर ज्ञात हुआ कि वह उक्त अवैध शराब कमलेश चौधरी, पिता स्व. सुखईराम चौधरी, उम्र 47 वर्ष, निवासी फॉरेस्टर वार्ड, थाना रंगनाथनगर, जिला कटनी के कहने पर लेने गया था। विवेचना के दौरान कमलेश चौधरी को भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रकरण का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश लगातार की जा रही है। फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय भूमिका

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथनगर उपनिरीक्षक अरुणपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक महेन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक लालजी यादव, प्रधान आरक्षक रामनरेश शुक्ला, आरक्षक बृजेश, आरक्षक रोहित झारिया, आरक्षक वीरेंद्र, की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

katni police

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन