Fri, 27 Nov 2026 | 10:32:05 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

भारतीय ज्ञान परंपरा के केंद्र बनेंगे प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस-विधायक लारिया

admin

2 years ago 207 views
भारतीय ज्ञान परंपरा के केंद्र बनेंगे प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस-विधायक लारिया

विद्यार्थियों को मिलेगी बस सुविधा, सांसद और विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बस सेवा का शुभारंभ किया

सागर I नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के सतत् प्रयासों के परिणाम स्वरूप शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन किया गया है। म.प्र.शासन उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 55 जिलों के एक-एक कॉलेज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन किये है। म.प्र. के सभी 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन समारोह का मुख्य कार्यक्रम केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव  की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर से वर्चुअल प्रसारण किया गया।


इसी क्रम में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय मकरोनियां, सागर का उद्घाटन कार्यक्रम सांसद डॉ. लता वानखेडे़ के मुख्य आतिथ्य में एवं नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद डॉ. श्रीमति लता वानखेड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू हो रहे प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के सुप्रतिष्ठित संस्थानों के रूप में सारे देश में मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने में समर्थ होंगे। संसदीय क्षेत्र के नरयावली विधानसभा के शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया को पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस उन्नयन करने पर मैं मुख्यमंत्री जी का कृतज्ञतापूर्वक धन्यवाद करती हूं, साथ ही नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया जी के सतत् प्रयासों से क्षेत्र के विद्यार्थियों के कौषल विकास के साथ शैक्षणिक उपलब्धि प्राप्त हो रही है। अब इस कॉलेज के विद्यार्थी शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम का अध्ययन कर स्वावलंबन की दिशा की ओर अग्रसर होंगें।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लारिया ने कहा कि आज म.प्र. के हर जिले में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की सौगात मिल रही है। जिले के एकमात्र शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया अब पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में जाना जाऐगा जो भारतीय ज्ञान परंपरा का केंद्र बनेगा। मेरे विधानसभा क्षेत्र को मिली इस उपलब्धि पर मैं क्षेत्र की जनता की ओर से केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव  का हृदय से धन्यवाद करता हूं। सीएम डॉ.यादव प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के अनेक उल्लेखनीय कदम बढ़ा रहे है। डॉ.यादव ने सात माह पूर्व मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने के बाद राज्य में शिक्षा प्रणाली में उत्तरोत्तर सुधार कर अपना ध्यान केंद्रित किया और यह मुख्यमंत्री के उसी सकारात्मक चिंतन का परिणाम है कि आज म.प्र. के हर जिले में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की सौगात मिली है।
विधायक श्री लारिया ने आगे कहा कि इन कॉलेजों में रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। जिन महाविद्यालयों का पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन के लिए चयन किया गया है, उनमें अगर पूर्व में केवल कला और वाणिज्य संकाय संचालित किये जा रहे है तो अब उनमें विज्ञान संकाय भी प्रारंभ किया जाएगा। इन उन्नयन कॉलेजों को संसाधनों में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार ऐसी सभी 55 कॉलेजों को संपूर्ण साधन संपन्न बनाने के लिए अलग से फंड उपलब्ध कराएगी। इन कॉलेजों में अध्ययन के लिए चयनित विद्यार्थी नाममात्र के शुल्क पर बस सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगें।
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया, सागर में 12 विषय में स्नातकोत्तर कक्षाएं एमए-हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र एवं इतिहास, एमएससी-वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं भौतिकी, गणित, बायोटेक्नोलॉजी एवं कंप्यूटर साइंस एवं एमकॉम-वाणिज्य विषय प्रारंभ हो रहे है।
इस अवसर पर सांसद वानखेडे़ एवं विधायक  लारिया ने अध्ययनरत् विद्यार्थियों को बस सुविधा के लिए हरी झंडी दिखाकर बस सेवा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अमरचंद जैन ने स्वागत भाषण देते हुए प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज में अभी 1400 से अधिक छात्राएं अध्यनरत हैं। विद्यालय में 54 कक्षाएं, प्राचार्य सहित 20 शिक्षक उपलब्ध हैं। कॉलेज में 2 करोड रुपए की लागत से स्पोर्ट्स कंपलेक्स भी तैयार है।
इस अवसर पर प्रभुदयाल पटेल, नगर पालिका मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार, जनभागरीदारी समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौर, समाजसेवी गुलझारी लाल जैन, कुलसचिव रानी अवंतिबाई लोधी वि.वि.सागर डॉ.शक्ति जैन, संभाग आयुक्त वीरेन्द्र सिंह रावत, जिला पंचायत सीईओ पी.सी शर्मा, एसडीएम विजय डेहरिया, संस्था के प्राचार्य जीएस रोहित डॉ. संजीव दुबे, चौन सिंह, अमरचंद जैन, प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिव्या गुरु ने किया जबकि आभार डॉ. के. के. दुबे ने माना।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1491
पेज 1 / 249
विज्ञापन
Advertisement