Fri, 27 Nov 2026 | 04:55:10 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली सदस्यता लेकर प्रारंभ करेंगे सदस्यता अभियान 2024 "संगठन पर्व सागर जिले में 4.50 लाख सदस्य बनाएगी

admin

2 years ago 80 views
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली सदस्यता लेकर प्रारंभ करेंगे सदस्यता अभियान 2024 "संगठन पर्व सागर जिले में 4.50 लाख सदस्य बनाएगी


सागर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 2024 संगठन पर्व 02 सितंबर से प्रारंभ होगा जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली सदस्यता लेकर करेंगे।
सदस्यता अभियान के लिए पार्टी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारिया की गई है बूथ स्तर तक कार्यशालाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर दायित्व सौंपे गए है समूचे जिले में जनप्रतिनिधि,पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता अभियान के निमित्त तैयारियों में जुटे हुए है।

अभियान के निमित संभागीय भाजपा कार्यालय में बृहद बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान प्रभारी श्याम तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह,अनु सू जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र अहिरवार,अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हैदर राइन पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह एवं जिला पदाधिकारी,मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

बैठक में मोर्चा जिला अध्यक्षों द्वारा अभियान के निमित्त तैयार की गई कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

Advertisement
Advertisement

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की पहचान कर्तव्य परायणता के लिए की जाती है वह जिस लक्ष्य के लिए कार्य करते है उसकी प्राप्ति अटल होती है यह हमारा सौभाग्य है की हम भारतीय जनता पार्टी जैसे लोकतांत्रिक संगठन के कार्यकर्ता है जिसमें बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर की पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया होती है जिसकी अहम कड़ी है सदस्यता अभियान जिसके माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है तो वहीं अन्य लोगो को संगठन से जोड़ सकते है सभी कार्यकर्ता प्रत्येक मतदाता से संपर्क करें उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें।

जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में प्राणप्रण से जुटकर अधिक से अधिक सदस्य बनाना है, क्योंकि देश को ताकतवार बनाने के लिए यह अत्यंत जरूरी है कि भारतीय जनता पार्टी की शक्ति बढ़ाई जाए। इसलिए अपने परिवार के सदस्यों को भाजपा से जोड़ें, बूथ स्तर पर जो मतदाता पार्टी के सदस्य नहीं बने हैं, उन्हें भी पार्टी से जोड़ें शीर्ष नेतृत्व द्वारा 4.50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इसके लिए हमें बूथ स्तर तक पहुंचना होगा। अगर हमने प्रत्येक बूथ पर हमने 206 सदस्य बना लिए, तो जिले के सभी 2178 बूथ मिलाकर हम अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता के मामले में किसी कार्यकर्ता को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। भाजपा में प्रत्येक 6 वर्ष बाद सदस्यता का रिन्युअल होता है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता लेनी है, साथ ही समाज के हर क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी पार्टी से जोड़ना है। श्री सिरोठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सदस्यता लेने के उपरांत प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू होगा, जो पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर तक चलेगा।

जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान प्रभारी श्याम तिवारी ने कहा कि सदस्यता अभियान की दैनिक प्रगति कार्यालय को उपलब्ध करानी है किसी भी समस्या या जानकारी के लिए काल सेंटर जिला कार्यालय में स्थापित किया गया है प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रानिक मीडिया सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करना है। बैठक में बड़ी संख्या कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1489
पेज 1 / 249
विज्ञापन
Advertisement