घरेलू हिंसा पर पुलिस का कड़ा प्रहार: : पत्नी से बेरहमी से मारपीट करने वाला पति गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश,
हिमांशु
Fri, Sep 25, 2026
घरेलू हिंसा पर पुलिस का कड़ा प्रहार: पत्नी से बेरहमी से मारपीट करने वाला पति गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश
ढीमरखेड़ा (कटनी) सिलौड़ी। जिले में घरेलू हिंसा और महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत सिलौड़ी पुलिस चौकी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी ही पत्नी के साथ मारपीट और बर्बरता करने वाले एक आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनय विश्वकर्मा के कड़े निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य सहित एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी व ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी के कुशल मार्गदर्शन में अंजाम दी गई।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कछारगांव की रहने वाली पीड़ित महिला (प्रार्थिया) ने 25 सितंबर 2026 को सिलौड़ी पुलिस चौकी पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसका पति उसके साथ लगातार बेरहमी से मारपीट और प्रताड़ित करता है। महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और घरेलू हिंसा पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया।
कानूनी धाराओं के तहत त्वरित ऐक्शन
इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई को अमलीजामा पहनाने में सिलौड़ी चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा और आरक्षक धर्मवीर सिंह की विशेष और सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों और घरेलू हिंसा करने वालों में हड़कंप है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस के इस कदम की सराहना की है।
Mpnewslive.
कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु
Tags :
katnipolice
katnicollector
Mpnewslive Katni
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन