Wed, 25 Nov 2026 | 07:34:12 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप!
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : चिकित्सकों की तत्परता से बची एक माह के बच्चे की जान

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

11 months ago 301 views
चिकित्सकों की तत्परता से बची एक माह के बच्चे की जान

नवजात शिशु की आपातकालीन सर्जरी सफल

सागर/ बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर में चिकित्सकों की तत्परता और समन्वित प्रयास से एक माह के नवजात शिशु की जान बचाई गई। 12 दिसंबर 2025 को गंभीर अवस्था में शिशु को भर्ती कराया गया था। बच्चे को लगातार उल्टियाँ हो रही थीं। जाँच के दौरान एक्स-रे में पाया गया कि उसकी आंतें उलझ गई हैं तथा उसे अवरोधित (ऑब्सट्रक्टेड) इन्गुआइनल हर्निया था।

चिकित्सकों के अनुसार यदि समय पर सर्जरी नहीं की जाती, तो आंतों में गैंग्रीन व सेप्टिसीमिया जैसी घातक स्थिति उत्पन्न हो सकती थी, जिससे शिशु की जान को गंभीर खतरा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत वरिष्ठ चिकित्सकों को सूचित किया गया।

Advertisement
Advertisement

इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के डॉ. सत्येंद्र उईके के निर्देशन में पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. विशाल गजभिये एवं डॉ. सौरभ जैन ने त्वरित जाँच कर आधे घंटे के भीतर इमरजेंसी सर्जरी का निर्णय लिया। लगभग 2.5 से 3 घंटे तक चली जटिल आपातकालीन सर्जरी के बाद सफलतापूर्वक शिशु की जान बचा ली गई।

इस जटिल ऑपरेशन में निशचेतना विभाग की टीम—डॉ. सर्वेश जैन एवं डॉ. मोहम्मद इलियास—ने विशेष सावधानी के साथ सफल एनेस्थीसिया प्रदान किया, जिससे सर्जरी सुचारु रूप से संपन्न हो सकी।

सर्जरी के उपरांत शिशु को एनआईसीयू में रखा गया, जहाँ एक दिन वेंटिलेटर तथा उसके बाद तीन दिनों तक ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया। प्रारंभ में शिशु को दूध नहीं दिया गया, किंतु चौथे दिन से धीरे-धीरे फीडिंग शुरू की गई, जिससे उसकी स्थिति में निरंतर सुधार हुआ।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पी. एस. ठाकुर ने इमरजेंसी मेडिसिन, पीडियाट्रिक एवं निश्चेतना विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की जटिल सर्जरी बीएमसी में पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध है। अधीक्षक डॉ. राजेश जैन ने भी सफल ऑपरेशन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

शिशु विभाग की टीम में डॉ. आशीष जैन, डॉ. रूपा अग्रवाल, डॉ. अंकित जैन, डॉ. अजीत आनंद असाठी, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, डॉ अंकित जैन ( यस.आर) डॉ. नरेंद्र परमार, डॉ. पियूष गुप्ता एवं डॉ. सौम्या व्यास शामिल रहे। इसके अतिरिक्त इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रियांशु जैन तथा ओटी स्टाफ विनोद कुमार शर्मा सहित अन्य का भी सराहनीय योगदान रहा।

इस प्रकार, विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय, त्वरित निर्णय और चिकित्सकीय दक्षता से नवजात शिशु को समय पर उपचार मिला और उसकी जान बचाई जा सकी।

Tags #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1482
पेज 2 / 247
विज्ञापन
Advertisement