Mon, 30 Nov 2026 | 12:47:09 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
मेदिनीपुर में धर्म प्रचार सभा को लेकर बवाल! धर्मांतरण के आरोपों पर स्थानीय लोगों का विरोध प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं मेदिनीपुर में धर्म प्रचार सभा को लेकर बवाल! धर्मांतरण के आरोपों पर स्थानीय लोगों का विरोध प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) के तत्वावधान में : गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

1 week ago 1,262 views
गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा

गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा

कटनी, 17 नवंबर 2026 - कार्तिक शुक्ल अष्टमी, गोपाष्टमी के पावन पर्व पर आज शहर में गौ माता की धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) के तत्वावधान में गोपाष्टमी पर्व बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर जुराही स्थित दयोदय जैन गौशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती पुष्पा ठाकुर,श्री मति रश्मि अग्रवाल,श्री मति माही तिवारी एवं श्रीमती श्रुति चौदहा ने की।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ गौ माता को स्नान कराकर, तिलक लगाकर माला अर्पित कर पूजन एवं आरती कर गौ माता की आराधना से हुआ। इसके बाद गौ माता की सामूहिक आरती, परिक्रमा की गई।

इस पावन अवसर पर गौमाता को गौग्रास खिलाने की परंपरा निभाई गई, जिसमें संस्था के सभी सदस्यों ने अपने घर से रोटी, गुड़, चना, चुनी, चोकर, खली तथा हरी पत्तेदार सब्जियाँ लाकर गौवंश को खिलाया।

इस अवसर पर गौ भंडारा का आयोजन हुआ। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

संस्था की महिला विंग अध्यक्ष मंजू शर्मा ने कहा कि गोपाष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के गौ-चारण प्रारंभ करने की स्मृति का पर्व है।संस्था के सचिव ने कहा गौ सेवा ही सच्ची सेवा है। संस्था के अध्यक्ष टीनू सचदेवा ने आगे भी गौ सेवा, रक्तदान व जनसेवा के कार्य इसी तरह करती रहेगी।

अंत में कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने गौमाता से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रार्थना की कि संस्था इसी प्रकार रक्तदान एवं गौसेवा के क्षेत्र में निरंतर अपने सार्थक प्रयासों से समाजसेवा करती रहे।अंत में सभी का आभार व्यक्त किया राज सोनी द्वारा।

कार्यक्रम का उद्देश्य गौसेवा के माध्यम से समाज में करुणा, सेवा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना है।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1498
पेज 5 / 250
विज्ञापन
Advertisement