लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
admin
सागर/ 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी खजुराहो के मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे और देश की पहली केन - बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की आधारशिला रखेंगे।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के आगमन पर सागर सांसद डॉ. लता वानखेडे सागर से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुबह वाहनों से खजुराहो के लिए रवाना होगी और वहां पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में शामिल होंगी और पूर्व माननीय प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई जी नदी जोड़ो अभियान के सपने को मूर्त रूप देने आ रहे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन