Thu, 26 Nov 2026 | 10:37:28 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कराटे में चमकी कटनी की बेटी: दर्शिता बागरी ने : ऑल इंडिया चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, सिलौंडी में हुआ ऐतिहासिक स्वागत,

हिमांशु

1 month ago 245 views
ऑल इंडिया चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, सिलौंडी में हुआ ऐतिहासिक स्वागत,

कराटे में चमकी कटनी की बेटी: दर्शिता बागरी ने ऑल इंडिया चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, सिलौंडी में हुआ ऐतिहासिक स्वागत

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं होनहार बेटी दर्शिता का ग्रामीणों ने पलक-पावड़े बिछाकर किया अभिनंदन; क्षेत्र में जश्न का माहौल।

सिलौंडी/कटनी (मध्य प्रदेश):

Advertisement
Advertisement

कहा जाता है कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और जब उसे सही दिशा और कड़ी मेहनत का साथ मिले, तो वह राष्ट्रीय पटल पर चमक उठती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मध्य प्रदेश के कटनी जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम तिलमन (सिलौंडी क्षेत्र) की होनहार बेटी दर्शिता बागरी ने। दर्शिता ने ऑल इंडिया यूथ कराटे चैम्पियनशिप 2026 में अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया है। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण जीतकर पहली बार अपने गृह क्षेत्र लौटीं दर्शिता बागरी का सिलौंडी बस स्टैंड पर स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया।

ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ हुआ अगवानी

दर्शिता बागरी (पिता मनोज बागरी) की इस अविश्वसनीय और गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे सिलौंडी और तिलमन क्षेत्र में दीपावली जैसा माहौल देखा जा रहा है। जैसे ही दर्शिता सिलौंडी बस स्टैंड पहुंचीं, वहां पहले से मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने भारत माता के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी अगवानी की। उपस्थित जनसमुदाय ने देश का नाम रोशन करने वाली इस बेटी को पुष्पमालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

क्षेत्र के युवाओं और बेटियों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत

स्वागत कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने दर्शिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा, "दर्शिता ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत, अटूट संकल्प और असाधारण प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्होंने न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे कटनी जिले और मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी यह ऐतिहासिक सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों और ग्रामीण युवाओं के लिए एक महान प्रेरणा बनेगी, जिससे खेल के प्रति युवाओं का रुझान और बढ़ेगा।"

स्वागत समारोह में उमड़ा जनसैलाब, यह रहे मौजूद

राष्ट्रीय विजेता दर्शिता बागरी के सम्मान में आयोजित इस भव्य अभिनंदन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

• मनीष सिंह बागरी (भाजपा मंडल अध्यक्ष)

• डॉ. प्रशांत राय (भाजपा जिला मंत्री)

• अनिल सिंह बागरी (सरपंच, खमरिया बागरी)

• डॉ. मनमोहन राय, रमेश राय, जीवन लाल बागरी

• तुलसीराम नामदेव, उर्मिला कुलस्ते

• गणेश बागरी, सौरभ दुबे, धन्नू सेन, विजय बागरी एवं सुरेश अवस्थी

सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण और मातृशक्ति उपस्थित रहीं। सभी ने संयुक्त रूप से दर्शिता बागरी की इस शानदार खेल उपलब्धि पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व कर नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

Mpnewslive

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

वीडियो

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1487
पेज 1 / 248
विज्ञापन
Advertisement