Wed, 25 Nov 2026 | 03:01:01 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

MP I.A.S Transfer:- मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सीहोर-जबलपुर समेत 14 जिलाधिकारियों का ट्रांसफर

admin

4 years ago 325 views
MP I.A.S Transfer:- मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सीहोर-जबलपुर समेत 14 जिलाधिकारियों का ट्रांसफर
MP I.A.S Transfer:- मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सीहोर-जबलपुर समेत 14 जिलाधिकारियों का ट्रांसफर

मध्यप्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने सोमवार रात को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए इंदौर और जबलपुर जिलों सहित राज्य के 14 जिलाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है.

एमपी सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इंदौर के जिलाधिकारी मनीष सिंह का भोपाल तबादला कर अब उन्हें राज्य उद्योग विकास निगम का प्रबंध संचालक और मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध संचालक का जिम्मा दिया गया है.

वहीं, जबलपुर जिलाधिकारी इलैया राजा टी को अब इंदौर का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि छिंदवाड़ा जिलाधिकारी सौरव कुमार सुमन अब जबलपुर के नये जिलाधिकारी होंगे. देवास जिलाधिकारी चंद्रमौली शुक्ला का भोपाल स्थानांतरण कर अब उन्हें मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का आयुक्त बनाया गया है, जबकि इंदौर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषव गुप्ता को अब शुक्ला के स्थान पर देवास जिलाधिकारी बनाया है.

Advertisement
Advertisement

सीहोर जिलाधिकारी बने प्रवीण सिंह अढायच

इनके अलावा, राज्य सरकार ने प्रवीण सिंह अढायच को सीहोर जिलाधिकारी, कृष्ण देव त्रिपाठी को उमरिया जिलाधिकारी, अरुण कुमार परमार को सिंगरौली जिलाधिकारी, प्रियंक मिश्रा को धार जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी है. आदेश के अनुसार कैलाश वानखेड़े को आगर-मालवा का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि अवि प्रसाद को कटनी जिलाधिकारी, शीतला पटले को छिंदवाड़ा जिलाधिकारी, साकेत मालवीय को सीधी जिलाधिकारी, अंकित अस्थाना को मुरैना जिलाधिकारी, ऋजु बाफना को नरसिंहपुर जिलाधिकारी और भव्या मित्तल को बुरहानपुर जिलाधिकारी बनाया है.

एक हफ्ते पहले भी बड़ा फेरबदल

वहीं एक हफ्ते पहले शासन ने अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी. इसमें अभिजीत अग्रवाल को प्रबंध संचालक स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क एवं उप सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम तथा कार्यपालक संचालक राज्य लोक सेवा अधिकरण एवं मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन से प्रबंध संचालक राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम तथा कार्यपालक संचालक राज्य लोक सेवा अधिकरण एवं मिशन संचालक सामाजिक सुरक्षा मिशन की जिम्मेदारी मिली थी.

सचिव की मिली जिम्मेदारी

वहीं सुरेश कुमार को प्रबंध संचालक औद्योगिक केंद्र विकास निगम ग्वालियर से सचिव राजस्व मंडल मध्य प्रदेश ग्वालियर की जिम्मेदारी सौंपी गई. अंशुल गुप्ता को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन से प्रबंध संचालक स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क तथा उपसचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बनाया गया. इसके अलावा जेएन कंसोटिया, अजीत केसरी और अशोक वर्णवाल को नई तैनाती मिली.

यह भी पढ़ें।

Mp News Live: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में की वृद्धि

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1480
पेज 1 / 247
विज्ञापन
Advertisement