Sat, 28 Nov 2026 | 08:25:53 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

MP Election 2023: राहुल गांधी के OBC राग से भाजपा में मजबूत हुए शिवराज सिंह चौहान

admin

2 years ago 259 views
MP Election 2023: राहुल गांधी के OBC राग से भाजपा में मजबूत हुए शिवराज सिंह चौहान

MP की चुनावी फिजा ने इस बार कई रंग बदले हैं। जिस मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही यह माना जा रहा था कि भाजपा चुनाव जीतने के बाद भी शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर से राज्य का मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी, उसी मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार खत्म होने तक चौहान ने अपना खूंटा गाड़ दिया है।

शिवराज सिंह चौहान को जब उनकी इच्छा जताने के बावजूद भाजपा ने पिछले चुनाव की तरह इस बार उन्हें 'जन आशीर्वाद यात्रा' का नेतृत्व नहीं करने दिया तो बदलाव के कयास और ज्यादा मजबूत होते नजर आएं

पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री होने के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित न कर इन कयासों को और ज्यादा बल दे दिया। सात सांसदों के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव को भी विधायकी के चुनाव में उतारकर भाजपा ने इन कयासों को और अधिक बल दे दिया कि पार्टी इस बार शिवराज सिंह चौहान को रिप्लेस करना चाहती है।

Advertisement
Advertisement

वैसे-वैसे शिवराज सिंह चौहान और ज्यादा मजबूत होते नजर आए

लेकिन, जैसे-जैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ता हुआ दिखाई दिया, वैसे-वैसे शिवराज सिंह चौहान और ज्यादा मजबूत होते नजर आए। पार्टी के एक नेता ने बताया कि राहुल गांधी जिस तरह से बार-बार ओबीसी और जातीय जनगणना का राग अलाप रहे थे, उनकी वजह से शिवराज सिंह चौहान जो कि स्वयं ओबीसी जाति से आते हैं, वह न केवल पार्टी के अंदर मजबूत हुए हैं, बल्कि राज्य में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

पार्टी आलाकमान के मूड को भांपने के बावजूद शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव प्रचार में पूरी तरह से सक्रिय नजर आए। पूरे चुनाव प्रचार अभियान के दौरान चौहान लगातार न केवल मध्य प्रदेश का दौरा करते नजर आएं, बल्कि वह अपनी जनसभाओं में अपनी सरकार और खुद अपनी वापसी के दावे भी करते नजर आएं।

शिवराज सिंह की मजबूती का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि चुनाव से पहले जिनके बारे में यह कहा जा रहा था कि पार्टी उन्हें पूरी तरह से साइडलाइन कर सकती है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के तमाम आला नेता शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल की उपलब्धियां को गिनाते हुए नजर आए।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ओबीसी राजनीति के इस दौर में भाजपा के चुनाव जीतने के बाद शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री नहीं बनाना बहुत आसान फैसला नहीं हो सकता है, क्योंकि शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर से अपने प्रभाव को साबित किया है और ऐसे में पार्टी अगर उन्हें इस बार रिप्लेस करना चाहेगी तो उन्हें किसी बड़े ओबीसी चेहरे को ही आगे करना होगा। हालांकि, शिवराज सिंह चौहान को आरएसएस भी पसंद करता है।

Read more - आईपीएस अधिकारी डॉ अशोक अवस्थी ने विशेष पुलिस महानिदेशक शिकायत शाखा का कार्यभार संभाला

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1495
पेज 2 / 250
विज्ञापन
Advertisement