Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, एसडीएम को ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी - जिला स्तरीय "पंच सम्मेलन" हुआ संपन्न : उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए ग्राम की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुसार विकास योजना तैयार करें- जिला पंचायत सीईओ

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Wed, Aug 19, 2026

ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं में पारदर्शिता...की शपथ के साथ जिला स्तरीय "पंच सम्मेलन" हुआ संपन्न, व्हीजी-जी राम जी अधिनियम के नियमों और प्रावधानों की दी गई जानकारी

ग्राम का विकास प्लान तैयार कर जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता से कराएं - विधायक बड़वारा श्री सिंह

सामुदायिक सहभागिता से दूरगामी सोच और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर निर्माण एवं विकास कार्य कराएं - श्री टंडन

उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए ग्राम की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुसार विकास योजना तैयार करें- जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर

कटनी (19 अगस्त)- बुधवार को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 (VB-G RAM G) के अंतर्गत आयोजित पंच सम्मेलन बस स्टैंड कटनी स्थित ऑडिटोरियम में जनप्रतिनिधियों की अच्छी खासी मौजदूगी में संपन्न हुआ। इसके पूर्व मां वीणापाणी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन और पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बड़वारा श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह और भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने जिला पंचायत सदस्य सर्व श्री अजय गोटिया,कविता पंकज राय,प्रेमलाल केवट, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, बहोरीबंद जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल,अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में किया। विधायक बड़वारा श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में ग्राम का विकास प्लान तैयार करते हुए जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों और वृक्षारोपण कार्य को प्राथमिकता से कराए जाने को कहा। वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप एक अच्छे जनसेवक की भूमिका में है दूरगामी सोच के साथ भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार करें और उसे पर अमल करें। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों ,सरपंच और पंचों को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि व्हीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत 1 जुलाई 2026 से प्रभावशील अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उद्देश्यों, प्रमुख अवधारणाएं, नियमों, प्रावधानों और प्रक्रिया के संबंध प्रस्तावना रखकर जानकारी दी। उन्होंने साफगोई के साथ कहा कि ग्राम की वास्तविक आवश्यकताओं,उपलब्ध साधन और संसाधन के अनुसार कार्य योजना बनाएं। जनप्रतिनिधियों से कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में सुझाव लिए गए। उन्होंने ग्राम पंचायत लखापतेरी, मड़ई और अन्य सरपंच गण द्वारा किए गए प्रश्नों और जिज्ञासाओ का समुचित समाधान किया। इस दौरान वीडियो फिल्म के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को विस्तार से गहन जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिला पंचायत के वरिष्ठ सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष सर्व श्री अजय गोटिया ने व्हीबी-जी राम जी योजना से होने वाले लाभ को बताया। श्रीमती कविता पंकज राय ने भी योजना के संबंध में अपने विचार रखें। जनपद पंचायत बहोरीबंद के अध्यक्ष ललकमल बंसल ने मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन के दौरान होने वाली कठिनाइयों और गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया। परियोजना अधिकारी ऋषिराज चढ़ार ने विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 के संबंध में ग्राम विकास के लिए एकीकृत दृष्टिकोण, होने वाले लाभ, पांच स्तंभ आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की कार्यपालन यंत्री मेघा मौर्य ने नल जल योजनाओं के संचालन संधारण हेतु तकनीकी स्वीकृति जारी करने के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। सहायक यंत्री अभिषेक त्रिपाठी ने नल जल योजना संचालन एवं संधारण नियमों के विषय में अवगत कराया। आरजीएससए के जिला प्रबंधक पंकज नामदेव ने ओएसआर के संबंध में शासन द्वारा जारी निर्देशों के संबंध में प्रकाश डाला। ग्राम पंचायत की विकास योजनाओं में पारदर्शिता रखने आदि... शपथ लिए जाने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन एपीओ अजीत सिंह ने किया वहीं लेखा अधिकारी सुरभित अग्रवाल ने सफल कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में सभी जनपद पंचायतों जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, जनपद पंचायत बड़वारा की सीईओ सुश्री प्रभा तेकाम,परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, लेखाधिकारी सुरभित अग्रवाल, सहायक परियोजना अधिकारी मृगेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अधिकारी योगेंद्र कुमार असाटी, धनराज चौधरी, जग्गी पटेल, जी किस्पोट्टा,नरेश राठौर,उमेश सोनी एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन