Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

नीलकंठेश्वर धाम में 9 अगस्त को शिवभक्तों का महासंगम : कटनी में आस्था का महाकुंभ: बागेश्वर धाम आश्रम से निकलेगी ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Aug 7, 2026

नीलकंठेश्वर धाम में 9 अगस्त को लगेगा शिव भक्तों का रेला, बागेश्वर धाम आश्रम कटनी से निकलेगी भव्य पैदल कांवड़ यात्रा, नीलकंठेश्वर धाम में होगा समापन, आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में

कटनी। सावन माह के पावन अवसर पर आगामी 9 अगस्त 2026 को कटनी जिले में भव्य विशाल पैदल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा बागेश्वर धाम आश्रय से प्रारंभ होकर सलैया पड़खुरी स्थित नीलकंठेश्वर धाम में संपन्न होगी। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है।

9 अगस्त को आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर युवा समाजसेवी एवं शिवभक्त बाबू ग्रोवर एवं समिति के अन्य सदस्यों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के समापन उपरांत दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन नीलकंठेश्वर धाम में किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति ने क्षेत्र के शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यात्रा के दौरान “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा करेंगे। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश देगा।

आयोजन की कमान संभाल रहे बाबू ग्रोवर एवं आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने, स्वच्छता का ध्यान रखने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है। यात्रा के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां अंतिम दौर में है। एक आंकलन के मुताबिक यहां पर हजारों की संख्या में शिव भक्त एकत्र होंगे।

Tags :

katninews

Katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन