Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: मध्यप्रदेश अतिथि विद्वान 20 साल से कर रहे नियमितीकरण की मांग,अब दी परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी

admin

Mon, May 15, 2023
मध्यप्रदेश अतिथि विद्वान 20 साल से कर रहे नियमितीकरण की मांग,अब दी परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और एक बार फिर मध्यप्रदेश अतिथि विद्वान एकजुट होने लगे हैं. 20 से 25 साल से नियमितीकरण की बाट जोह रहे अतिथि विद्वानों ने अब सरकार को परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है.

इनका कहना है कि कांग्रेस हो या बीजेपी, दोनों दलों ने उनके साथ नाइंसाफी की है. लेकिन अब सब्र की सीमा पार होने लगी है.

संयुक्त महाविद्यालयीन अतिथि विद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा ने प्रदेश संयोजक मंडल के नेतृत्व में उज्जैन में रविवार को प्रेस वार्ता की. इसमें उन्होंने सरकार के सामने अपनी मांग रखते हुए कहा कि प्रदेश भर के 4600 अतिथि विद्वान 20 से 25 सालों से सेवाएं दे रहे हैं. हम सबको सरकार नियमित करे और हमारा भविष्य सुरक्षित करे. हमें अब डर सताने लगा है कि घर जाने के बाद दूसरे दिन विभाग बुलाएगा कि नहीं. क्योंकि 300 ऐसे अतिथि विद्वान हैं, जिन्हें घर जाने के बाद लेटर थमा दिया गया. इसमें अगले दिन से नहीं आने को कहा गया. 

अब सीधा आदेश की मांग

अतिथि विद्वानों ने कहा कि अब हम लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. अगर हमारे साथ ऐसा हुआ तो हम परिवार के साथ आत्मदाह करेंगे. हमें आश्वासन नहीं, सीधा अब आदेश चाहिए. क्योंकि हम में से कई सारे दिव्यांग साथी भी हैं. सबका भविष्य अंधकार में है. अतिथि विद्वानों ने कहा कि कांग्रेस सरकार के वक्त सिंधिया ने वादा किया था. विपक्ष में रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने भी वादा किया था. इसके बाद भी आज तक वादा पूरा नहीं किया गया.

शिवराज सिंह चौहान ने दिया था आश्वासन : 

सरकारी महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वर्षों से सेवा देने वाले अतिथि विद्वानों ने एक बार फिर न्याय की गुहार लगाई है. इन शिक्षकों ने कहा कि 16 दिसंबर 2019 को विपक्ष में रहते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद कहा था कि अतिथि विद्वानों को तत्काल कमलनाथ नियमित कर वादा पूरा करें, नहीं तो टाइगर अभी जिंदा है. सरकार बनते ही भाजपा अतिथि विद्वानों को नियमित करेगी. लेकिन आज तक शिवराज सिंह ने वादा पूरा नहीं किया. अब फिर चुनाव आ गए हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वादा किया था, वे भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है.

यह भी पढ़ें।

मध्यप्रदेश में NIA-ATS की भोपाल-छिंदवाड़ा में कई ठिकानों पर दबिश, 11 संदिग्ध आतंकी गिरफ्त में, HUT से कनेक्शन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन