Sun, 22 Nov 2026 | 11:49:26 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज!
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई : कटनी- मिनरल वाटर फैक्ट्री और होटल में मिली अनियमितताएं, सैंपलिंग व नोटिस जारी

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

7 months ago 207 views
कटनी- मिनरल वाटर फैक्ट्री और होटल में मिली अनियमितताएं, सैंपलिंग व नोटिस जारी

🔳कटनी में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई
🔳मिनरल वाटर फैक्ट्री और होटल में मिली अनियमितताएं, सैंपलिंग व नोटिस जारी

🔳कटनी - कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में राजस्व विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के चाका बायपास स्थित इच्छा मिनरल निर्माण इकाई एवं जुहला बायपास स्थित राघव रीजेंसी होटल का औचक निरीक्षण किया, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

Advertisement
Advertisement

मिनरल वाटर फैक्ट्री में दस्तावेजों का अभाव

चाका बायपास स्थित इच्छा मिनरल इकाई के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर एवं मिनरल वाटर का निर्माण किया जा रहा है। मौके पर मौजूद प्रबंधक द्वारा कर्मचारियों के चिकित्सा प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं पेस्ट कंट्रोल से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर संबंधित खाद्य कारोबारी को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही “इच्छा” ब्रांड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर एवं “एक्वा लाइन” के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए गए हैं।

एक्सपायरी खाद्य सामग्री और गंदगी मिली

इसके बाद टीम ने जुहला बायपास स्थित राघव रीजेंसी होटल के किचन एवं स्टोर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्टोर में डालडा वनस्पति के पैकेट, पिज्जा बेस, साबूदाना, ओरिगैनो लीव्स एवं राजमा एक्सपायरी डेट के पाए गए। टीम ने मौके पर ही इन सभी खाद्य पदार्थों का विनष्टीकरण कराया।

किचन की स्थिति भी अत्यंत खराब पाई गई। साफ-सफाई का स्तर निम्न था और कर्मचारियों के पास आवश्यक सुरक्षा उपकरण जैसे एप्रन और ग्लव्स नहीं थे।

खाद्य गुणवत्ता में संदेह के आधार पर पनीर, तुवर दाल (टुकड़ा) एवं नूडल्स के नमूने जांच हेतु लिए गए।

नोटिस जारी,सख्त कार्रवाई की तैयारी

होटल प्रबंधन भी कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट, पेस्ट कंट्रोल एवं प्रशिक्षण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया जा रहा है।

दोनों प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस संयुक्त कार्रवाई में तहसीलदार श्री आकाश नीरज, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी, ओम प्रकाश साहू एवं बृजेश विश्वकर्मा शामिल रहे।

जिला प्रशासन ने ताकीद किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1464
पेज 1 / 244
विज्ञापन
Advertisement