Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को कटनी शहर में देशभक्ति : बारिश के बीच तिरंगामय हुआ कटनी, हजारों लोगों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Aug 14, 2026

बारिश के बीच तिरंगामय हुआ कटनी, हजारों लोगों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

कटनी। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को कटनी शहर में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह करीब 9 बजे रिमझिम बारिश के बीच फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। बारिश की फुहारों के बावजूद लोगों का देशप्रेम और उत्साह कम नहीं हुआ। हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ यात्रा में शामिल हुए।

खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा पदयात्रा को रवाना किया। यात्रा में मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर प्रीति संजीव सूरी, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड से प्रारंभ होकर स्टेट बैंक तिराहा, गांधी द्वार, जैन मंदिर, खेरमाई मंदिर, घंटाघर, सराफा कपड़ा बाजार, सुभाष चौक और मोहन टॉकीज होते हुए वापस फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड पहुंची। पूरे मार्ग में हाथों में तिरंगा लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

बारिश के बीच भी तिरंगे लगातार लहराते रहे। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से शहर का वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। बैंड-बाजों की धुन और देशभक्ति के नारों ने यात्रा में शामिल लोगों के उत्साह को और बढ़ा दिया।

बारिश पर भारी पड़ा देशप्रेम का जज्बा

रिमझिम बारिश के बीच ऐसा लगा मानो बारिश और देशभक्ति के जज्बे के बीच मुकाबला हो रहा हो, जिसमें देशप्रेमियों के हौसलों के सामने बारिश भी हार गई। हजारों लोगों की मौजूदगी ने कटनी शहर को कुछ घंटों के लिए पूरी तरह तिरंगामय कर दिया।

फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड पहुंचने के बाद तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

बारिश की बूंदों के बीच लहराता तिरंगा और हजारों लोगों का देशप्रेम—कटनी की तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में राष्ट्रभक्ति की ऐसी तस्वीर पेश की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।


Tags :

katninews

katninagarnigam

Katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन