कटनी -धपई में नन्हे बच्चों को उपलब्ध कराई कुर्सियां : कटनी - सुबह ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने पहुंचे अखिल मोहिनी पांडे
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Fri, Aug 21, 2026
अल सुबह ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने पहुंचे अखिल मोहिनी पांडे
धपई में नन्हे बच्चों को उपलब्ध कराई कुर्सियां
कटनी (20 अगस्त)- जब दूसरों की पीड़ा से खुद को पीड़ा महसूस हो। दूसरे की समस्या अपनी लगने लगे तब दिन, दोपहर, शाम और रात का वक्त मायने नहीं रखता बल्कि आमजन की समस्याओं का समाधान कैसे हो यह जानने के लिए अखिल मोहिनी पांडे अल सुबह गाँव धपई जा पहुंचे। जनपद पंचायत कटनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धपई पहुंचकर श्री पांडे ने ग्रामीणों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना एवं निराकरण हेतु आश्वस्त किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र धपई में छोटे-छोटे बच्चों को बैठने के लिए कुर्सियां उपलब्ध कराई। कुर्सियां उपलब्ध होने से बच्चों को पढ़ने और बैठने में सहूलियत होगी। इस दौरान ग्राम पंचायत तखला के सरपंच श्री अनिल सिंह एवं ग्रामीण जन और सहयोगी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि श्री अखिल पांडे, पहाड़ी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोहनी पांडे के सुपुत्र हैं।

Tags :
katninews
Katninews
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन