Tue 29 Sep 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान बसना में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*

अवैध क़ब्ज़ा, मवेशी चराने गई महिला से अभद्रता के बाद थाने में FIR दर्ज, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

मीडिया में उत्कृष्ट कार्य के लिए शुकदेव वैष्णव सम्मानित

पर वेबिनार संपन्न; 50 से अधिक छात्र व स्टाफ रहे मौजूद,

कि जन्म जयंती अंत्योदय' और 'एकात्म मानववाद' के सिद्धांतों को किया याद,

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कन्हवारा स्थित मित्रा फार्मेसी पर एक बार फिर कार्यवाही : कन्हवारा मित्रा फार्मेसी, मेडिकल की आड़ में किया जा रहा था ईलाज

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, Jun 11, 2026

🔳औषधि विभाग की टीम ने कन्हवारा स्थित मेडिकल स्टोर का किया औचक निरीक्षण

🔳अनियमितता मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी

🔳कटनी - जिले में औषधियों की बिक्री और भंडारण व्यवस्था को नियमों के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में बुधवार को सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में औषधि विभाग की टीम ने कन्हवारा स्थित मित्रा फार्मेसी का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पर कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। मौके पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला और दवाओं के संधारण से संबंधित कोई भी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा बिना चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं का विक्रय किया जाना भी पाया गया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से इलाज किया जा रहा था, जहां एक डॉक्टर मरीजों का उपचार करते हुए पाया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षण दल ने मौके पर ही मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया। साथ ही संबंधित संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

निरीक्षण दल में ड्रग इंस्पेक्टर सोनम जैन, डीएचओ डॉ. समीर सिंघई तथा नर्सिंग होम इंचार्ज नितिन तपा शामिल रहे।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन