लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
हिमांशु
सिलौंडी में शिव चौक समिति का भव्य ‘जय माता दी’ चल समारोह, माता रानी के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
मध्य प्रदेश/कटनी (ढीमरखेड़ा)सिलौंडी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलौंडी में शिव चौक समिति द्वारा माता रानी का भव्य चल समारोह श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाला गया। चल समारोह में माता रानी की आकर्षक प्रतिमा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। चारों ओर जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
माता रानी की प्रतिमा को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। चल समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
शिव चौक समिति, सिलौंडी के इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में भक्ति और आस्था का सुंदर माहौल बनाया। श्रद्धालुओं ने माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
जय माता दी! 🙏
MPnewslive.
कटनी जिला पत्रकार हिमांशु
विज्ञापन
विज्ञापन