Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, एसडीएम को ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की पहल, ग्रामीण एवं जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा : सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की पहल, ग्रामीण एवं जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा लाभ

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, Sep 3, 2026

मोतियाबिंद से होने वाली दृष्टिहीनता से मिलेगी मुक्ति

सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की पहल, ग्रामीण एवं जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा लाभ

कटनी। मोतियाबिंद के कारण दृष्टिहीनता झेल रहे लोगों को उपचार के माध्यम से पुनः रोशनी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की पहल पर जिला अस्पताल कटनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि मोतियाबिंद के कारण दृष्टि खो चुके लोगों को उपचार के माध्यम से दोबारा रोशनी प्रदान करना अत्यंत पुनीत एवं जनसेवा का कार्य है। रीठी क्षेत्र को मोतियाबिंद से होने वाली दृष्टिहीनता के बैकलॉग से मुक्त करने की दिशा में यह अभियान ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा।

कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा, चित्रकूट नेत्र चिकित्सालय के डॉ. विजय सिंह, गौरवकांत श्रीवास्तव, आशीष तिवारी एवं रवि तिवारी सहित जिला अस्पताल कटनी और नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट का स्टाफ मौजूद रहा।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने अभियान से जुड़े चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के सहयोगियों को जनहितकारी पहल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य अभियान समाज के जरूरतमंद वर्ग तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन