Sun, 22 Nov 2026 | 08:56:00 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

दिव्यांग सशक्त होगा तो परिवार, समाज, देश सशक्त होगादिव्य कला मेला के माध्यम से दिव्यांगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगारहस मेला, प्राचीन संस्कृति की सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित और संरक्षित करने का माध्यमस्वच्छता कर्मियों की काम के दौरान मृत्यु को शून्य बनाने के लिए नमस्ते योजना शुरु-- केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार

admin

1 year ago 51 views
दिव्यांग सशक्त होगा तो परिवार, समाज, देश सशक्त होगादिव्य कला मेला के माध्यम से दिव्यांगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगारहस मेला, प्राचीन संस्कृति की सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित और संरक्षित करने का माध्यमस्वच्छता कर्मियों की काम के दौरान मृत्यु को शून्य बनाने के लिए नमस्ते योजना शुरु-- केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार

जनता से सरोकार रखने वाले ही हमेशा उन्नति के शिखर पर जाते हैं विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री भार्गव

सागर / दिव्यांग सशक्त होगा तो परिवार, समाज, देश सशक्त होगा, दिव्य कला मेला के माध्यम से दिव्यांगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा एवं रहस मेला प्राचीन संस्कृति एवं सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित संरक्षित करने का माध्यम, साथ ही स्वच्छता कर्मियों की काम के दौरान मृत्यु को शून्य बनाने के लिए नमस्ते योजना चालू की गई है। उक्त विचार केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने सागर जिले के गढ़ाकोटा में तीन दिवसीय रहस मेला का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव सहित अन्य जन प्रतिनिधि, दिव्यांगजन, एवं बड़ी संख्या में जन समुदाय मौजूद थे।केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारें दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं इसी कड़ी में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए दिव्या कला मेला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों तक 24 मेला लगाए जा चुके हैं जिसमें 1500 दिव्यांगों ने 19 करोड रुपए का व्यवसाय किया व समृद्ध बने। इसी प्रकार इन मेलों को पूरे देश में लगाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हमारे स्वच्छता कर्मियों को काम के दौरान दुर्घटना होने पर मृत्यु होने को शून्य बनाने के लिए नमस्ते योजना प्रारंभ की गई है जिसके माध्यम से हमारे स्वच्छता कर्मियों को सभी उपकरण संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसी प्रकार अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को विदेश में पीएचडी एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार ने योजना तैयार की है जिसमें उनको आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सागर में शीघ्र ही एक दिव्यांग पार्क स्थापित होगा जिसमें हमारे दिव्यांग भाई बहन उसका उपयोग कर सकेंगे उन्होंने कहा कि इस पार्क में सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा। मंत्री डॉ. कुमार ने कहा कि शून्य से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चे जो की सुन-बोल नहीं सकतें उनकी सर्जरी के लिए सरकार कार्य कर रही है और इस सर्जरी में लाखों रुपए का खर्च आता है अभी तक सरकार ने 6500 बच्चों का सफल ऑपरेशन करा दिया है। उन्होंने अपील की कि जिले में इस प्रकार के जो भी दिव्यांग बच्चे हैं उनको चिन्हित किया जाए और सूचीबद्ध कर सूचित करें।मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि श्री गोपाल भार्गव एक योद्धा है जो कई वर्षों से लगातार आपका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडित श्री गोपाल भार्गव का दिल रहली के लिए धड़कता है। उन्होंने कहा कि यह रहस मेला पीढ़ियों पुराना है और इसको आगे बढ़ने का कार्य विधायक श्री गोपाल भार्गव के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें एक छत के नीचे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित अन्य जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों को प्रदान की जाने वाली मोट्रेट ट्राईसाइकिल को और अपडेट किया जाएगा जो की 80 दिव्यांगजन को प्रदान की जाएगी।विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि जनता से सीधा सरोकार रखने वाली हमेशा उन्नति कर नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि रहस मेला में लोक हितकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ-साथ मेला में आने वाली सभी व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सबके स्वास्थ्य को अच्छा रखना हम सब की जिम्मेदारी है इसलिए मेले में राय अस्पताल के संचालक डॉक्टर संतोष राय के द्वारा सभी प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है और निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जा रहा है। पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि एक छत के नीचे सभी व्यवस्थाएं कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने से मन को शांति मिलती है। इसी प्रकार दिव्यांगजनों की सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है इसलिए आज दिव्यांग मेला में सभी दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया उनके लिए आवश्यकता अनुसार उपकरणों का वितरण भी केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार द्वारा किया गया हैं।श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लोक हितकारी योजनाओं के माध्यम से व्यक्तियों को लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि रहस मेला में 28 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन हो रहा जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं।इस अवसर पर श्रीमती रानी कुशवाहा, श्री विवेक चतुर्वेदी, श्री मनोज तिवारी, श्री सुरेश कपासिया, श्री महेश कोरी, श्री हरिनारायण पटेल, एसडीएम श्री गोविंद दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष श्री अभिषेक भार्गव ने भी मेला के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। डॉ संतोष राय ने स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन श्री विक्की जैन ने किया एवं आभार श्री अभिषेक भार्गव ने माना।

Advertisement
Advertisement

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1464
पेज 1 / 244
विज्ञापन
Advertisement