Mon, 30 Nov 2026 | 12:47:28 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
मेदिनीपुर में धर्म प्रचार सभा को लेकर बवाल! धर्मांतरण के आरोपों पर स्थानीय लोगों का विरोध प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं मेदिनीपुर में धर्म प्रचार सभा को लेकर बवाल! धर्मांतरण के आरोपों पर स्थानीय लोगों का विरोध प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

आदर्श भाजपा कार्यकर्ता कैसा हो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं-पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह, सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों में सामाजिक संगठनों व आम जनों की सहभागिता सुनिश्चित करें:- जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 15 दिनों में 15 कार्यक्रम होना है जिन्हें सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुटें:- जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, सेवा पखवाड़ा अभियान भाजपा के मूल चरित्र को दर्शाता है:- वृंदावन अहिरवार

admin

1 year ago 275 views
आदर्श भाजपा कार्यकर्ता कैसा हो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं-पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह, सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों में सामाजिक संगठनों व आम जनों की सहभागिता सुनिश्चित करें:- जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 15 दिनों में 15 कार्यक्रम होना है जिन्हें सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुटें:- जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, सेवा पखवाड़ा अभियान भाजपा के मूल चरित्र को दर्शाता है:- वृंदावन अहिरवार

सागर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन से हम सभी को हमेशा प्रेरणा मिलती है। एक आदर्श भाजपा कार्यकर्ता कैसा होना चाहिए आदरणीय मोदी जी स्वयं इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। उनका पूरा जीवन भाजपा के लिए संघर्षो और त्याग से भरा है। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने सागर जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे देशव्यापी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के लिए आयोजित हुई कार्यशाला को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

कार्यशाला को जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा,सेवा पखवाड़ा टोली सह संयोजक वृंदावन अहिरवार,यश अग्रवाल आई.टी.विभाग संयोजक बाल किशन सोनी ने संबोधित किया। कार्यशाला में प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल,प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी,महापौर संगीता तिवारी सेवा पखवाड़ा टोली सदस्य निकेश गुप्ता मंचासीन रहें।
कार्यशाला का संचालन सेवा पखवाड़ा टोली संयोजक जगन्नाथ गुरैया एवं आभार चैन सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया।

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि एक आदर्श कार्यकर्ता का भाव आज भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन में है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यशाला में वे मंच पर नहीं बैठे बल्कि सबसे पीछे कार्यकर्ताओं के बीच बैठै। उन्होंने कहा कि भाजपा सही मायनों में कार्यकर्ता आधारित दल है करोड़ों कार्यकर्ता ही इसकी वास्तविक पूंजी हैं। देश के अन्य सभी राजनैतिक दल परिवारों पर केंद्रित दल हैं।

Advertisement
Advertisement

पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यक्रमों की रचना इसलिए करती है कि कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक हम पहुंचे, नये कार्यकर्ता जुड़ें और कार्यक्रमों में मिलने वाले दायित्वों जिम्मेदारियों से नये नेतृत्व का निर्माण होता चले। रचनात्मक सेवा आधारित कार्यक्रमों से ही नये कार्यकर्ताओं का जुड़ाव होता है और पार्टी का विस्तार होता है। कार्यक्रमों की सफलता इसी तथ्य पर आधारित होती है कि उसके माध्यम से कितने नये कार्यकर्ता पार्टी से जुड़े। इसलिए हम सभी का यह कर्तव्य है कि कार्यक्रमों को औपचारिकता के लिए नहीं बल्कि पूरे समर्पण,लगाव और दायित्व बोध के साथ सफलतापूर्वक करना है। इसलिए पार्टी के सभी कार्यक्रम रचना व योजना के अनुसार सभी को करना है। जो हमारी पंच निष्ठाएं हैं उनके प्रति हमारा पूर्ण समर्पण ही भाजपा के कार्यकर्ता का गुण है।

पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि 25 सितंबर को श्रद्धेय पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती है जिन्होंने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए देश को स्वदेशी का मूलमंत्र दिया था। आज सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कहा था कि जब तक देश आत्मनिर्भर नहीं होता तब तक स्वतंत्रता अधूरी है। स्वदेशी वस्तुओं का निर्माण और उपयोग ही राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ाता है। वोकल फार लोकल और स्वदेशी का मंत्र हमारे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारा देश हमारी पार्टी और हमारे प्रधानमंत्री का यह इतिहास है कि हम किसी भी विदेशी ताकत के सामने नहीं झुकेंगे। हमने हमेशा चुनौतियों का सामना किया है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई ने परमाणु परीक्षण किया था तब भी देश पर विदेशी ताकतों ने प्रतिबंध लगाए थे पर भारत को झुका नहीं सके। आज भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चुनौती को हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वीकार किया है। देश के कृषि और डेयरी सेक्टर पर कोई समझौता नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि 22 सितंबर से नवरात्रि पर्व है। सभी दुर्गा पंडालों में स्वदेशी अपनाने का संदेश देने की पहल की जाना चाहिए। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता पहले स्वयं स्वदेशी अपनाएं ताकि जब हम दूसरों को स्वदेशी का संदेश दें तो वह प्रभावी रूप से प्रेरित कर सके। हमारी जीवन पद्धति काम करने के तरीके और व्यक्तित्व स्वदेशी से रचा बसा होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारे संगठन मनीषी श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी तब भी सरकारी वाहनों के बजाए सार्वजनिक बसों से यात्राएं करते थे जब 1990-92 में भाजपा की सरकार प्रदेश में थी। एक थैले में एक जोड़ी धोती कुर्ता लेकर वे चलते थे और कपड़ों को खुद ही धोते थे। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हाफ बांह का कुर्ता इसलिए पहनना शुरू किया था ताकि वह जल्दी गंदा न हो और मितव्ययता बरती जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी ने सत्ता की चकाचौंध तो देखी है पर उन्होंने हमारे नेताओं की तपस्या, संघर्ष और बलिदान को नहीं देखा जिसकी जानकारी उनको देना चाहिए।

पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि सागर जिले का भाजपा संगठन बहुत मजबूत है। यहां पार्टी का प्रत्येक कार्यक्रम पूरे उत्साह और सफलता के साथ क्रियान्वित होता है। सन् 1990 के बाद से सागर संभाग में हमेशा भाजपा को ही विजय मिली है। इसका श्रेय सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने रात दिन पार्टी के लिए परिश्रम किया है।

जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बने,यही पार्टी की सामूहिक संकल्पना है। जिसकी सिद्धि के लिए सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से जुटे।कार्यक्रम के माध्यम से समाज सेवी संगठनों व विशिष्ट जनों को भी जोड़े।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि भारतीय जनता पार्टी ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा“ के रूप में जनसेवा का संकल्प लिया है। यह कार्यक्रम हम सभी मध्यप्रदेश वासियों के लिये और अधिक विशेष है क्योंकि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मध्यप्रदेश में हमारे बीच रहेंगे।हमें अपने-अपने मंडलों और बूथ स्तर पर जनता के बीच जाकर यह संदेश पहुचाना है कि यह पखवाड़ा केवल पार्टी ही नहीं,बल्कि जनसेवा का जनांदोलन है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े में शामिल किए गए कार्यक्रमों का औचित्य समझते हुए हमें सेवा कार्यों में जुटना है देश में हर दिन 12000 लोग समय पर रक्त न मिल पाने के कारण प्राण त्याग देते हैं इसलिए हमें रक्तदान करना है इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित वृहद रक्तदान शिविर का उल्लेखभी किया साथ ही उन्होंने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि सारी दुनिया में जलवायु संकट चल रहा। इस संकट से सिर्फ वृक्ष लगाकर ही बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 15 दिनों में 15 कार्यक्रम होना है। जिन्हें सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुटें और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इससे जोड़ने का प्रयास करें अपने-अपने क्षेत्रों में रक्तदाताओं, प्रबुद्धजनों और दिव्यांगजनों का डाटा तैयार करें, ताकि आवश्यकता के समय उनका उपयोग किया जा सके।

कार्यशाला में नगर निगम अध्यक्ष एवं सेवा पखवाड़ा टोली सह संयोजक वृंदावन अहिरवार ने विस्तार पूर्वक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान भाजपा के मूल चरित्र को दर्शाता है।भाजपा केवल एक राजनैतिक दल नहीं है,बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित एक परिवार है।उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा कार्यो को जन-जन तक पहुँचाएँ और मोदी जी के जीवन दर्शन से प्रेरित होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएँ।

पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने स्वदेशी संकल्प दिलाया।आई.टी विभाग संयोजक बाल किशन सोनी ने विगत माह की मन की बात कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की सेवा पखवाड़ा अभियान टोली सदस्य यश अग्रवाल रक्तदान, नमो मैराथन सहित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यशाला में सभी आपेक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1498
पेज 1 / 250
विज्ञापन
Advertisement