225 लीटर डीजल, चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार सहित उपकरण बरामद : कटनी। एनएच-30 पर ट्रक से डीजल चोरी का त्वरित खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Thu, Aug 27, 2026
एनएच-30 पर ट्रक से डीजल चोरी का त्वरित खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
225 लीटर डीजल, चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार सहित उपकरण बरामद; अन्य आरोपियों की तलाश जारी
कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक एवं थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के पर्यवेक्षण में चौकी झिंझरी पुलिस ने एनएच-30 हाईवे पर ट्रक से डीजल चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 26 अगस्त 2026 को फरियादी चालक सुरेश कुमार खरोल ने थाना माधवनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25-26 अगस्त की दरमियानी रात उसने अपना ट्रेलर ट्रक क्रमांक RJ 32 GD 5722 पिपरौंध स्थित जायसवाल ढाबा के सामने खड़ा किया था और ट्रक में ही सो गया था। सुबह करीब 5 बजे उठने पर ट्रक की डीजल टंकी का ढक्कन टूटा मिला और टंकी से डीजल चोरी होना पाया गया। फरियादी ने रात में ट्रक के आसपास MP 21 नंबर से शुरू होने वाली सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को घूमते हुए भी देखा था।
रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 868/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मुखबिर सूचना और साइबर तकनीक से आरोपी तक पहुंची पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए चौकी झिंझरी पुलिस ने तत्काल मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और साइबर सेल कटनी से तकनीकी सहयोग लिया। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 21 CA 6181 को आरोपी नीलेश उर्फ अंकू जैन, निवासी ग्राम पिपरौंध, थाना माधवनगर, जिला कटनी के लखापतेरी स्थित गोदाम में खड़ी पाया गया।
गोदाम की तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 09 डिब्बों में करीब 225 लीटर डीजल, डीजल निकालने का पाइप मय इंस्ट्रूमेंट, डीजल भरने एवं निकालने की 02 बड़ी चुंगियां तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद कर जब्त की।
पूछताछ में अपराध स्वीकार
पुलिस पूछताछ में आरोपी नीलेश उर्फ अंकू जैन ने डीजल चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ में प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जानकारी भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
अन्य डीजल चोरी की वारदातों का हो सकता है खुलासा
पुलिस जांच में आरोपी के पूर्व में भी डीजल चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहने की जानकारी सामने आई है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर जिले में हुई अन्य डीजल चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान डीजल चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। मामले में विवेचना जारी है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे, सउनि शशिभूषण सिंह, सउनि सतीश भगत, प्रधान आरक्षक पंकज त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक संजय यादव, आरक्षक सौरव कुमार, आरक्षक चन्द्रकमल पाण्डेय तथा साइबर सेल कटनी के आरक्षक अजय साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags :
katnipolice
katni news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन