लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर
हनुमान मंदिर कलेक्ट्रेट परिसर से 53 कापियों का संग्रहण
सागर/ हनुमान, दुर्गा, भैरव धाम श्री सीताराम नाम बैंक के सह व्यवस्थापक पं. श्री ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि आज बुधवार को नि:शुल्क कॉपी वितरण एवं संग्रहण केंद्र हनुमान मंदिर कलेक्ट्रेट परिसर मे श्री सीताराम नाम लेखन की 50 पूर्ण कापियों को रानीपुरा पुरव्याऊ निवासी लेखन प्रेमी श्री रामसेवक रैकवार जी द्वारा जमा किया गया, जिसकी जानकारी मुझे दूरभाष पर हनुमान मंदिर के चरण सेवक आदरणीय पं. श्री अरविन्द चौबे जी द्वारा दी गई, मेने मंदिर पहुँचकर 11लाख बार श्री सीताराम नाम लेखन से पूर्ण 50 कापियां संग्रहित कि, सह व्यवस्थापक श्री द्विवेदी ने बताया कि उक्त लेखन कार्य 27 सवा करोड़ श्री सीताराम नाम लेखन जप के अंतर्गत लेखन प्रेमियों के द्वारा किया जा रहा है, इस पुण्य कार्य की शुरुआत अप्रैल 2012 से जिला सिच्छा एवं प्रशिक्षण संस्थान सिरोंजा परिसर स्थित मंदिर मे विराजमान सिद्ध श्री संकट मोचन सरकार जी की प्रेरणा से क्षेत्रवासियों के द्वारा दरबार से हुई थी, तभी से लेकर वर्तमान मे भी निरंतर 14 वर्षो से उक्त पुण्य कार्य अनवरत जारी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन