लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

ग्राम जरवाही में चैत्र नवरात्रि पर भव्य भजन संध्या का आयोजन
ग्राम जरवाही स्थित लोहार बाबा की माडिया में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में पंडा विश्वकर्मा परिवार सहित ग्राम के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से माता रानी को प्रसाद भोग अर्पित किया तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। भजन संध्या में माता रानी के मनमोहक भजनों पर भक्त जमकर झूमे और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस आयोजन ने नवरात्रि पर्व की आस्था और उत्साह को और भी बढ़ाते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।


विज्ञापन
विज्ञापन