Tue, 24 Nov 2026 | 10:46:38 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
जल संरक्षण की पहल: कांकेर जिले में 34 वनराई बंधों का निर्माण, गुरुभक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, चंदननगर में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जगद्धात्री पूजा महोत्सव संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़, सांसद संवाद केंद्र में सांसद वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार जल संरक्षण की पहल: कांकेर जिले में 34 वनराई बंधों का निर्माण, गुरुभक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, चंदननगर में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जगद्धात्री पूजा महोत्सव संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़, सांसद संवाद केंद्र में सांसद वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी महिला कांग्रेस द्वारा ‘मां तुझे सलाम—मेरी पतंग, मेरी अभिव्यक्ति’ : बेटियों की अभिव्यक्ति को मिली उड़ान, कटनी में आयोजित हुआ ‘मां तुझे सलाम—मेरी पतंग, मेरी अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

3 months ago 316 views
बेटियों की अभिव्यक्ति को मिली उड़ान, कटनी में आयोजित हुआ ‘मां तुझे सलाम—मेरी पतंग, मेरी अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम

बेटियों की अभिव्यक्ति को मिली उड़ान, कटनी में आयोजित हुआ ‘मां तुझे सलाम—मेरी पतंग, मेरी अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम

कटनी। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के निर्देशानुसार कटनी शहर महिला कांग्रेस द्वारा ‘मां तुझे सलाम—मेरी पतंग, मेरी अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य 15 से 25 वर्ष की बेटियों की सोच, सपनों, भावनाओं और रचनात्मकता को अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना था। अभियान में बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वयं तैयार की गई रंग-बिरंगी पतंगों के माध्यम से अपनी कला और भावनाओं को व्यक्त किया।

प्रतिभागियों ने अपनी पतंगों और उन पर लिखे संदेशों को वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया तथा QR कोड के जरिए अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कार्यालय, दिल्ली तक पहुंचाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement

शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने बताया कि प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई पतंगों और उन पर लिखे संदेशों को वीडियो एवं QR कोड के माध्यम से दिल्ली भेजा गया है। वहां से विजेता प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 10 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिए जाने की जानकारी दी गई, जबकि अन्य चयनित प्रतिभागियों को भी अलग-अलग नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में शशि यादव, श्वेता कटारे, आदिता वर्मा, रूपा तिवारी, रेखा तिवारी, सुनीता सोनी, लक्ष्मी रजक, वर्षा बेरा, मंगल सिंह, रमेश सोनी, अभिषेक शिवहरे, रॉबिन पीटर, दिलदार खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Tags #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1472
पेज 2 / 246
विज्ञापन
Advertisement