Fri 02 Oct 2026

ब्रेकिंग

कटनी: गड्ढों में तब्दील हुई मुख्य सड़क, एल्डरमैन त्रिसोलिया की पहल पर निगम अध्यक्ष ने आयुक्त को दिए सुधार के निर्देश

सरायपाली मुस्लिम जमात मुतवल्ली चुनाव में हाजी अब्दुल नईम लखानी की शानदार जीत, 231 मतों से बने नवनिर्वाचित मुतवल्ली

सागर पुलिस की अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई

सेवा संकल्प अभियान बसना में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*

अवैध क़ब्ज़ा, मवेशी चराने गई महिला से अभद्रता के बाद थाने में FIR दर्ज, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

विश्व हिन्दू परिषद – महाकौशल प्रांत नैतिक शिक्षा विभाeading... : विश्व हिन्दू परिषद – महाकौशल प्रांत नैतिक शिक्षा विभाग की प्रांतीय बैठक सम्पन्न, वर्षभर की कार्ययोजना निर्धा

मोहित संघी

Sun, Jul 26, 2026

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी

प्रेस विज्ञप्ति

विश्व हिन्दू परिषद – महाकौशल प्रांत

नैतिक शिक्षा विभाग की प्रांतीय बैठक सम्पन्न, वर्षभर की कार्ययोजना निर्धारित

जबलपुर। विश्व हिन्दू परिषद, महाकौशल प्रांत के प्रांत कार्यालय, मदन महल रोड, जबलपुर में नैतिक शिक्षा विभाग की प्रांतीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महाकौशल प्रांत के तीनों जिलों के नैतिक शिक्षा विभाग के कार्यकर्ताओं, विद्यालय संचालकों, जिला मंत्रियों, जिला संयोजकों एवं नैतिक शिक्षा प्रमुखों ने सहभागिता की।

बैठक की अध्यक्षता श्रीराम तिवारी (प्रांत प्रमुख, नैतिक शिक्षा, महाकौशल प्रांत) ने की। उन्होंने कहा कि नैतिक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति के भाव जागृत करना समय की आवश्यकता है। बैठक में आगामी सत्र के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि चयनित विद्यालयों में श्रीरामचरितमानस ग्रंथ का वितरण किया जाएगा तथा विद्यार्थियों के लिए अगस्त से दिसंबर तक नियमित नैतिक शिक्षा पाठन कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसके लिए तीनों जिलों में विद्यालयों का चिन्हांकन भी किया गया। प्रथम चरण में 5 से 7 विद्यालयों में इस योजना का संचालन किया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि 1 से 10 जनवरी तक विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 11 से 15 जनवरी के मध्य परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा 16 से 31 जनवरी के बीच परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

बैठक को प्रदीप गुप्ता (प्रांत सह मंत्री), पंकज (विशेष संपर्क प्रमुख, महाकौशल प्रांत) एवं सुमित सिंह ठाकुर (सुरक्षा प्रमुख) ने भी संबोधित किया। उन्होंने नैतिक शिक्षा के व्यापक विस्तार तथा अधिक से अधिक विद्यालयों तक इस अभियान को पहुँचाने का आह्वान किया।

बैठक में महाकौशल प्रांत के तीनों जिलों के विद्यालय संचालक, जिला मंत्री, जिला संयोजक एवं नैतिक शिक्षा प्रमुखों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जारीकर्ता :

अजय चौरसिया

प्रांत सह प्रचार-प्रसार प्रमुख

विश्व हिंदू परिषद, महाकौशल प्रांत

कुमार राठौड़

जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख

रानी दुर्गावती जिला, विश्व हिंदू परिषद

कोमल सिंह लोधी

जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख

नर्मदा जिला, विश्व हिंदू परिषद

Tags :

Madhyapradesh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन