Fri, 27 Nov 2026 | 03:09:13 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग!
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित

admin

1 year ago 248 views
शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित
बैतूल 17 अप्रैल 2025 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर प्रदेश की नई सोच और चेतना को मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से युवा संगम के तहत गुरुवार को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री वसंत बाबा माकोड़े, जिला उद्योग के महाप्रबंधक श्री रोहित डाबर, नोडल प्राचार्य श्री केशव सातपुते एवं संस्था प्राचार्य श्री रेवाशंकर पंडाग्रे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। श्री माकोड़े ने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं को आगे लाने के लिये किये जा रहे कार्यों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार की दृष्टि से वैश्विक स्तर पर भारत की युवा शक्ति अपना दमखम दिखाने के लिये तैयार है, यही कारण है कि पूरे विश्व से भारत में व्यापक विनिवेश प्राप्त हो रहा है और नई-नई कंपनियों का आगमन हो रहा है। महाप्रबंधक श्री रोहित डाबर ने उपस्थित युवा शक्ति से आग्रह किया कि होमसिकनेस को तिलांजलि दे एवं उपलब्ध रोजगार को प्राप्त कर अच्छी शुरुआत करें। उन्होंने स्वरोजगार को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना जैसी योजनाओं में आसानी से ऋण प्राप्त कर अपना उद्यम स्थापित किया जा सकता है। जिला टीपीओ श्री रूपेश ठाकरे एवं संस्था टीपीओ श्री विवेक दायमा ने बताया कि रोजगार मेले में 779 ऑनलाइन पंजीयन हुए जिनमें से 414 आकांक्षी युवक-युवती उपस्थित हुई। इस दौरान 322 आवेदकों का प्राथमिक चयन हुआ है। जिसमें 12 आवेदकों का चयन अप्रेंटिसशिप के लिये हुआ है। वर्धमान फेब्रिक्स लिमिटेड बुदनी के प्रतिनिधि अजय मालवीय ने बताया कि चयनित 24 युवक-युवतियों का प्रथम दल दिनांक 21 अप्रैल 2025 को महिला आईटीआई बैतूल से कंपनी के खर्च पर ज्वाइन करने के लिए बुदनी रवाना किया जायेगा। क्रमांक/86/455/04/2025

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement