Fri, 27 Nov 2026 | 08:08:19 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। नगर निगम कटनी के फॉरेस्टर वार्ड क्रमांक 32 गहराए पेयजल संकट : फॉरेस्टर वार्ड में पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस सेवादल मुखर, नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

5 months ago 336 views
फॉरेस्टर वार्ड में पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस सेवादल मुखर, नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

फॉरेस्टर वार्ड में पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस सेवादल मुखर, नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

कटनी। नगर निगम कटनी के फॉरेस्टर वार्ड क्रमांक 32 में पिछले लंबे समय से गहराए पेयजल संकट को लेकर आज जिला कांग्रेस सेवादल शहर (कटनी) द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। सेवादल के जिला अध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने नगर निगम आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

जल कर वसूली के बाद भी बूंद-बूंद को तरस रहे नागरिक

Advertisement
Advertisement

आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस सेवादल ने आरोप लगाया कि फॉरेस्टर वार्ड क्रमांक 32 के निवासियों से नगर निगम द्वारा नियमित रूप से जल कर (Water Tax) वसूला जा रहा है। इसके बावजूद, नल-जल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद भी नागरिकों को पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। भीषण गर्मी और लंबे समय से चल रही इस किल्लत के कारण वार्डवासियों को अपने दैनिक जीवन में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

खुदे पड़े गड्ढों से हादसे का डर, प्रशासन मौन

ज्ञापन में इस बात पर भी गहरी चिंता जताई गई है कि संबंधित अधिकारियों और नगर निगम प्रशासन का ध्यान कई बार इस ओर आकर्षित कराए जाने के बाद भी समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

सेवादल ने एक और गंभीर मुद्दे की ओर ध्यान खींचते हुए कहा कि फीडर लाइन बिछाने के लिए वार्ड में जो गड्ढे खोदे गए थे, उन्हें अब तक ढाका नहीं गया है। चूंकि बरसात का मौसम आ गया है, ऐसे में इन खुले गड्ढों में पानी भरने के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

त्वरित कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस सेवादल ने नगर निगम प्रशासन से अनुरोध किया है कि जनहित के इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान लिया जाए। वार्ड क्रमांक 32 में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल करने और खोदे गए गड्ढों को तत्काल बंद करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके और किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मंगल सिंह सहित अमित शुक्ला, अमित राय, अर्चना दुबे, पूनम शाह, अजय जेसवानी, शिवकुमार यादव, राम प्रसाद, लता खरे, शशि यादव, अदिता वर्मा और कई वार्डवासी उपस्थित रहे। (ज्ञापन की प्रति पर नगर पालिक निगम कटनी के आवक विभाग द्वारा 04/06/26 की तारीख दर्ज की गई है।)

वीडियो

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1490
पेज 1 / 249
विज्ञापन
Advertisement