Sun, 29 Nov 2026 | 03:24:59 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल!
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने  कलेक्टर से ली बाढ़ग्रस्त और जल भराव क्षेत्रों की जानकारी

admin

2 years ago 322 views
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने  कलेक्टर से ली बाढ़ग्रस्त और जल भराव क्षेत्रों की जानकारी


सागरIमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में विगत दो दिवस से लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ ग्रस्त ग्रामों और जल भराव क्षेत्रों के संबंध में कलेक्टर दीपक आर्य से दूरभाष पर जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर दीपक आर्य ने उन्हें बताया कि,  जल भराव क्षेत्रों का निरीक्षण कर सभी व्यक्तियों के लिए आवश्यक प्राथमिक सुविधाएं मुहैया कराई गईं हैं। इन क्षेत्रों में राहत कैंप भी बनाए गए हैं, प्रभावितों को हर संभव मदद दी जा रही है। यहां  स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है।  यहां शासन के निर्देशानुसार सर्वे दलों द्वारा शीघ्रता से जांच कर सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
बीना विकासखंड में प्रभावित व्यक्तियों को बीना रिफायनरी तथा जेपी प्लांट के माध्यम से भोजन , पानी,आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। यहां सूखे राशन की भी व्यवस्था की गई है।  

कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी के साथ बीना विकासखंड के ग्राम बिल्धव, गाडोली, वेदई ग्रामों के जल भराव क्षेत्रों में पहुंचकर प्रभावित व्यक्तियों से चर्चा कर आवश्यकता अनुरूप उन्हें राहत कैंप में शिफ्ट कराया गया है। बिल्हौर ग्राम के प्रभावित व्यक्तियों को वहां पंचायत भवन एवं स्कूल भवन में राहत कैंप लगाए गए हैं।
बीना विकासखंड में विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे द्वारा भी दौरा कर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री आर्य ने जानकारी दी कि विभिन्न ग्रामों में राहत कैंप स्कूल भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों , पंचायत भवनों में बनाए गए हैं जहां समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त जल भराव क्षेत्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है जिससे कि नुकसान की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने बताया कि विगत दिवस नरयावली के ग्राम जेरई , राहतगढ़ विकासखंड के ग्राम मेहर तथा बीना विकासखंड के ग्राम बिल्धव तथा ग्राम वेदही में जल भराव की स्थिति निर्मित हुई थी और कुछ ग्रामवासी पानी में फंस गए थे वहां होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम के द्वारा उन्हें तत्काल क्षेत्र से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

कलेक्टर श्री आर्य ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को जानकारी दी कि सभी जल भराव क्षेत्रों एवं राहत कैंपों में सुरक्षा के भी तमाम इंतजाम किए गए हैं।

 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि बाढ़ ग्रस्त, जल भराव एवं प्रभावित क्षेत्रों  के संबंध में समय सीमा में शासन को सर्वे रिपोर्ट भेजी जाए जिससे कि सर्व संबंधितों को शीघ्रता से समुचित राहत राशि उपलब्ध कराई जा सके।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1497
पेज 1 / 250
विज्ञापन
Advertisement