Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

जनविश्वास शिविर से पहले एक्शन मोड में ढीमरखेड़ा प्रशासन : सीईओ युजवेंद्र कोरी ने सिलौंडी सेक्टर की 12 पंचायतों की खंगाली प्रगति, लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण

हिमांशु

Wed, Aug 12, 2026

जनविश्वास शिविर से पहले एक्शन मोड में ढीमरखेड़ा प्रशासन सीईओ युजवेंद्र कोरी ने सिलौंडी सेक्टर की 12 पंचायतों की खंगाली प्रगति, लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश,14 अगस्त को सिलौंडी में लगेगा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर, लापरवाही पर सीईओ ने जताई सख्ती

मध्य प्रदेश

कटनी

ढीमरखेड़ा – मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को सिलौंडी में आयोजित होने वाले शिविर को लेकर जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा का मैदानी अमला सक्रिय हो गया है। शिविर से पहले मंगलवार को जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी ने सिलौंडी सेक्टर पहुंचकर क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को लंबित शिकायतों और आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान सीईओ श्री कोरी ने ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों से कहा कि प्रत्येक लंबित आवेदन अथवा शिकायत का निराकरण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि आवेदक से संवाद कर उसकी संतुष्टि के अनुरूप समाधान किया जाए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, जन आकांक्षा पोर्टल सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

‘हर शिकायत का समाधान, तभी अभियान सफल’

सीईओ ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को मौके पर सुनना और उनके समाधान की प्रभावी व्यवस्था करना है। इसलिए शिविर के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने जनविश्वास अभियान शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को शिविर की जानकारी समय से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। क्षेत्रीय सहायक यंत्री, उपयंत्री, पंचायत समन्वय अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिविर की व्यवस्थाओं की निगरानी और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

इन 12 पंचायतों की हुई समीक्षा

सिलौंडी सेक्टर की समीक्षा बैठक में सिलौंडी, नेगई, कचनारी, इटोली, गौरा, खमरिया बागरी, बरहटा, कछारगांव बड़ा, अतरसूमा, घाना, पाली और गूड़ा ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पंचायतवार योजनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों और विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई।

ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

समीक्षा बैठक के बाद सीईओ श्री कोरी ने ग्रामीणों से जनसंवाद कर उनकी समस्याओं और स्थानीय जरूरतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों के अधिकारियों-कर्मचारियों को ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Mpneswlive

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

Tags :

Mpnewslive

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन