Thu, 19 Nov 2026 | 09:16:00 PM
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत भाजपा मोदी जी फॉलोअर्स' ने दी पत्रकारों को शुभकामनाएं दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत भाजपा मोदी जी फॉलोअर्स' ने दी पत्रकारों को शुभकामनाएं
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

अतिथि शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए किया गया शिविर का आयोजन

admin

2 years ago 46 views
अतिथि शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए किया गया शिविर का आयोजन

सागर I कलेक्टर संदीप जी. आर. के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अतिथि शिक्षकों की समस्याओं के निवारण के लिए कलेक्टर सभाकक्ष में आज समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।

कलेक्टर संदीप जी. आर. ने विगत मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया था कि शनिवार को अतिथि शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर आयोजित किया जाए, जिसके परिप्रेक्ष्य में आज शनिवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें जिले के 500 से अधिक अतिथि शिक्षक उपस्थित हुए और उन्होंने अपने आवेदन जमा किए।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा ने बताया कि यह शिविर कलेक्टर संदीप जी. आर. के आदेशानुसार आयोजित किया गया है, जिसमें अतिथि शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए उनका आवेदन लिये गये हैं। जिनका परीक्षण करने के उपरांत शिक्षकों को सूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज अनुमान से अधिक अतिथि शिक्षक शिविर में पहुंचे जहां उनकी समस्याएं सुनी गई एवं उनके आवेदन लिए गए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में उनकी की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि अधिकांश अतिथि शिक्षक जिनके स्थान पर उच्च पद प्रभार पर शिक्षक तैनात हुए है जिससे यह समस्या हुई है। श्री जैन ने बताया कि जिले में शासन के निर्देशानुसार उच्च पद प्रभार के लिए काउंसलिंग संपन्न हो चुकी है साथ ही उनके आदेश जारी किए जा चुके हैं जिसके तहत सभी उच्च पद प्रभार के तहत अनेक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के स्थान पर प्रभार ले रहे हैं जिसके कारण अतिथि शिक्षक उन विद्यालयों में अब काम नहीं कर पाएंगे जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है ।

उन्होंने कहा कि सभी के आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा एवं संकुल प्राचार्य से सभी विद्यालयों के खाली पद एवं भरे पद की जानकारी लेकर निराकरण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आवेदनों के निराकरण के लिए 7 दिन का समय लगेगा और उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, सहायक संचालक श्रीमती अनीता कुमार, रमाकांत मिश्रा, श्रीमती सविता मिश्रा, श्रीमती कल्पना शर्मा सहित संकुल प्राचार्य, अतिथि शिक्षक एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1460
पेज 1 / 244
विज्ञापन
Advertisement