Sun, 29 Nov 2026 | 07:15:51 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल!
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : भारतीय संस्कृति, आस्था और उल्लास के संग मकरोनिया में हुआ 51 फुट रावण का दहन

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

1 month ago 377 views
भारतीय संस्कृति, आस्था और उल्लास के संग मकरोनिया में हुआ 51 फुट रावण का दहन

भारतीय संस्कृति, आस्था और उल्लास के संग मकरोनिया में हुआ 51 फुट रावण का दहन

(विधायक इंजी. प्रदीप लारिया की पहल से वर्ष 2011 में शुरू हुआ विजयादशमी महोत्सव 16वें वर्ष में भी बना जन-आस्था का केंद्र; सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भव्य आतिशबाजी ने बांधा समां)

सागर/20.10.2026। नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद मकरोनिया के रजाखेड़ी बजरिया स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक वैभव के साथ आयोजित हुआ। नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया की पहल पर वर्ष 2011 में प्रारंभ हुआ यह महोत्सव अपने 16वें वर्ष में भी व्यापक जनसहभागिता का साक्षी बना। 51 फुट ऊंचे रावण के दहन, मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भव्य आतिशबाजी ने उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया। रजाखेड़ी बजरिया का दशहरा महोत्सव सागर के प्रमुख दशहरा आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े रहीं, जबकि अध्यक्षता विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने की। नगर पालिका परिषद मकरोनिया के अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन एवं श्रीराम दरबार पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात गणेश वंदना, श्रीकृष्ण रासलीला, फूलों की होली, शंकर-अघोरी, दुर्गा-काली महिषासुर वध और श्रीराम दरबार के अंतर्गत राम-रावण युद्ध की प्रस्तुतियों ने भारतीय पौराणिक परंपराओं को जीवंत किया। सिंदूर एक्ट सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया।

भारतीय संस्कृति और मर्यादा का संदेश देते हुए विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने कहा कि विजयादशमी केवल रावण के पुतले का दहन करने का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर विद्यमान अहंकार, क्रोध, लोभ, अन्याय और नकारात्मक प्रवृत्तियों को समाप्त करने का संकल्प है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म, मर्यादा, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भारतीय संस्कृति की वास्तविक शक्ति उसके संस्कारों, परिवार व्यवस्था, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों में निहित है। त्योहार हमारी नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने तथा समाज में सद्भाव और एकता को सुदृढ़ करने का माध्यम हैं। उन्होंने सभी से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने और समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य की विजय और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के उपरांत श्रीराम दरबार पूजन और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विजयादशमी के मुख्य आकर्षण 51 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के साथ आकाश में हुई भव्य आतिशबाजी ने दशहरा मैदान को रोशनी से जगमगा दिया। जय श्रीराम के उद्घोष और उपस्थित जनसमुदाय के उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया। बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश जन-जन तक पहुंचा।

महोत्सव में प्रभुदयाल कुशवाहा, अध्यक्ष कुश कल्याण बोर्ड, जिला महामंत्री चैन सिंह,संघ संचालक, डॉ.जीएस चौबे, केशव गिरी महाराज, नपाध्यक्ष मिहीलाल,छाया दीदी बह्मकुमारी आश्रम, आफीसर यादव, जयंती मौर्य, कपिल कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, अशोक सिंह पड़रिया,सौरभ केशरवानी, अरविंद घोषी,सोहन लोधी, वर्षा विश्वकर्मा, पार्षदगण, एल्डरमैन, भाजपा जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

आस्था, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक सहभागिता के समन्वय से आयोजित इस महोत्सव ने मकरोनिया सहित आसपास के क्षेत्र में विजयादशमी के उल्लास और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की अमिट छाप छोड़ी।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1497
पेज 1 / 250
विज्ञापन
Advertisement