Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: बैतूल स्वास्थ्य विभाग को मिला नया नेतृत्व, डॉ. मनोज हुरमाड़े ने संभाला सीएमएचओ का पदभार

admin

Mon, Jun 9, 2025
बैतूल स्वास्थ्य विभाग को मिला नया नेतृत्व, डॉ. मनोज हुरमाड़े ने संभाला सीएमएचओ का पदभार बैतूल, 09 जून 2025 बैतूल जिले को स्वास्थ्य सेवाओं में नई ऊर्जा मिलने जा रही है। नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज हुरमाड़े ने सोमवार को जिले की कमान संभाल ली। उन्होंने दोपहर में सीएमएचओ कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया, जहां उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. जगदीश घोरे, आरएमओ डॉ. रानू वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ. हुरमाड़े का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण के बाद डॉ. हुरमाड़े ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने समयबद्ध उपस्थिति, कार्य में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा, "हमारा प्रमुख उद्देश्य है कि जिले के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक भी स्वास्थ्य योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचे। सभी योजनाएं आमजन तक पहुंचें, यही हमारी प्राथमिकता होगी।" डॉ. हुरमाड़े के नेतृत्व में बैतूल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में नई कार्य संस्कृति, पारदर्शिता और समर्पण की उम्मीद जताई जा रही है। क्रमांक/39/736/06/2025

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन